WPL 2024: 23 फरवरी से चौके और छक्के की बारिश, मुंबई और दिल्ली में मुकाबला, 17 मार्च को खेला जाएगा फाइनल, गुजरात जायंट्स ने इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, जानें

Womens Premier League WPL 2024: ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 23 फरवरी से शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सत्र में गुजरात जाइंट्स की कप्तानी करेंगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 14, 2024 12:47 PM

Open in App
ठळक मुद्देफ्रेंचाइजी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।जायंट्स ने माइकल क्लिंगर को कोच बनाया है। टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल सकीं।

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है। फैंस को जल्द ही चौके और छक्के की बरसात देखने को मिलेगी। फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल इंडियन प्रीमियर लीग बेंगलुरु और दिल्ली में खेला जाएगा। उद्घाटन मैच बेंगलुरु में और फाइनल मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात जाइंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को कप्तान बनाया है। मूनी को 23 फरवरी से शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र से पहले एक बार फिर गुजरात जायंट्स का नेतृत्व सौंपा गया है। जायंट्स ने माइकल क्लिंगर को कोच बनाया है। मूनी को पहले सत्र के लिए भी कप्तान बनाया गया था, लेकिन पहले मैच के बाद वह चोटिल हो गईं और टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में नहीं खेल सकीं।

उनकी अनुपस्थिति में भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा ने टीम का नेतृत्व किया था। स्नेह को दूसरे सत्र के लिए उप कप्तान बनाया गया है। गुजरात 2023 में पांच टीम की प्रतियोगिता में अंतिम स्थान पर रहा था। फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, ‘वे (मूनी और स्नेह) मुख्य कोच माइकल क्लिंगर, मार्गदर्शक और सलाहकार मिताली राज तथा सहायक कोच नूशिन अल खादीर के साथ नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगी।’ गुजरात जाइंट्स अपने अभियान की शुरुआत 25 फरवरी को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगा।

डब्ल्यूपीएल 2024: गुजरात जायंट्स ने लॉरेन चीटल की जगह ली ताहुहू को टीम में लिया

गुजरात जायंट्स ने 23 फरवरी से शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लॉरेन चीटल की जगह न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली ताहुहू को अपनी टीम में शामिल किया है। गुजरात ने 33 वर्षीय ताहुहू को 30 लाख रुपए में अपनी टीम से जोड़ा है।

डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा,‘‘गुजरात जायंट्स (जीजी) ने 23 फरवरी 2024 से शुरू होने वाले टाटा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के लिए लॉरेन चीटल के स्थान पर ली ताहुहु को अपनी टीम में शामिल किया है।’’ ताहुहू ने न्यूजीलैंड की तरफ से 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 93 वनडे मैच में क्रमशः 78 और 109 विकेट लिए हैं। चीटल अस्वस्थ होने के कारण इस प्रतियोगिता से हट गई थी। नीलामी में उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा गया था।

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगIPLमुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सयूपी योद्धागुजरात जायंट्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या