क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजों को सैल्यूट करने बाले बॉलर ने धोनी की देशभक्ति पर किया सलाम, कही ये बात

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया है।

By भाषा | Published: July 29, 2019 01:14 PM2019-07-29T13:14:07+5:302019-07-29T13:14:07+5:30

West Indies’ Sheldon Cottrell salutes MS Dhoni‘s inspirational love for country | क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजों को सैल्यूट करने बाले बॉलर ने धोनी की देशभक्ति पर किया सलाम, कही ये बात

क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजों को सैल्यूट करने बाले बॉलर ने धोनी की देशभक्ति पर किया सलाम

googleNewsNext
Highlights कॉट्रेल ने कई ट्वीट किए और साथ ही धोनी से जुड़ा वीडियो साझा करके इस अनुभवी विकेटकीपर की तारीफ की।यह वीडियो 2018 का है जब धोनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।बता दें कि धोनी ने हाल ही वेस्टइंडीज दौरे से अपना नाम वापस लेकर सेना के साथ ट्रेनिंग करने का फैसला किया था।

नई दिल्ली, 29 जुलाई। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की भूमिका के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान को सच्चा देशभक्त बताया है। कॉट्रेल ने कई ट्वीट किए और साथ ही धोनी से जुड़ा वीडियो साझा करके इस अनुभवी विकेटकीपर की तारीफ की। यह वीडियो 2018 का है जब धोनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया था।

कॉट्रेल ने ट्वीट किया, ‘‘यह व्यक्ति (धोनी) क्रिकेट के मैदान पर प्रेरणा है। लेकिन साथ ही वह देशभक्त भी है और एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है। पिछले कुछ हफ्तों से साथियों के साथ जमैका में अपने घर में हूं और इस दौरान चीजों के बारे में सोच विचार करने का समय मिला।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने मित्रों और परिवार के साथ इस वीडियो को साझा किया क्योंकि उन्हें पता है कि मैं सम्मान को लेकर कैसा महसूस करता हूं। लेकिन पत्नी और पति के बीच का लम्हा वास्तव में देश और जोड़ीदार के प्रति प्रेरणादायी प्यार को दर्शाता है।’’

धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। साथ ही वह पैराशूट से कूदने में सक्षम भी हैं। वेस्टइंडीज के आगामी दौरे से हटने वाले धोनी कश्मीर घाटी में प्रादेशिक सेना की बटालियन के साथ 15 दिन बिताएंगे और इस दौरान सैनिकों के साथ गश्त और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। धोनी 30 जुलाई को 106 टीए बटालियन (पैरा) से 31 जुलाई को जुड़ेंगे और 15 अगस्त तक उसके साथ रहेंगे।

Open in app