Video: लॉकडाउन के बीच इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने जीता फैंस का दिल, गिटार थामकर गाए बॉलीवुड सॉन्ग

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने संगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश की है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 24, 2020 08:06 PM2020-05-24T20:06:23+5:302020-05-24T20:06:23+5:30

WATCH: Viral ‘In-house rock star’ Jemimah a big hit for BCCI | Video: लॉकडाउन के बीच इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने जीता फैंस का दिल, गिटार थामकर गाए बॉलीवुड सॉन्ग

Video: लॉकडाउन के बीच इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने जीता फैंस का दिल, गिटार थामकर गाए बॉलीवुड सॉन्ग

googleNewsNext

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों लोग अपने घरों में ही कैद हैं। भारतीय क्रिकेटर्स ने भी फिलहाल मैदान से दूरी बना रखी है। इस आपदा के वक्त में भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज फैंस का मनोरंजन करती नजर आईं।

हालांकि इस बार जेमिमा के हाथों में बल्ला नहीं बल्कि एक गिटार था और उन्होंने अपने शॉट्स से नहीं बल्कि गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

बीसीसीआई ने वीडियो के साथ लिखा, "अपने रविवार की शुरुआत लिटिल जे के म्यूजिकल वीडियो से। हमारी इन-हाउस रॉकस्टार की आवाज में मंत्रमुग्ध हो जाने के लिए तैयार हो जाइए। रोड्रिगेज अपनी गायकी और गिटार बजाने की प्रतिभा दिखा रही हैं।"

इस वीडियो में जेमिमा रोड्रिगेज बॉलीवुड के मशहूर गानों 'चांद सा रोशन चेहरा', 'आज-कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'है अपना दिल तो अवारा', 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाती दिख रही हैं।

Open in app