लॉकडाउन के बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, होने जा रहा आईपीएल फाइनल का टेलीकास्ट

कोरोना वायरस के चलते फिलहाल आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है। इस बीच फैंस को राहत दी गई है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 22, 2020 9:12 PM

Open in App

कोरोना संक्रमण के बीच क्रिकेट फैंस के लिए स्टार स्पोर्ट्स सौगात लेकर आया है। ये नेटवर्क अपने 5 चैनल्स पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी 12 फाइनल मैचों का 24-29 मई के बीच रिपीट टेलीकास्ट करने जा रहा है। 6 दिनों तक रोजाना दो-दो फाइनल मैचों का पुन: प्रसारण किया जाएगा, जिनका वक्त सुबह 11 और दोपहर 3 बजे होगा।

मुंबई ने सर्वाधिक 4 बार ये खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई ने 3 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। चेन्नई सर्वाधिक 6 बार उप-विजेता भी रहा है। शेन वॉट्सन, सुनील नरेन और आंद्र रसेल 2 बार 'मैन ऑफ द सीरीज' रह चुके हैं।

रिपीट टेलीकास्ट का पूरा शेड्यूल
मैचडेटटाइम
IPL 2019 Final: MI v CSK24-मईसुबह 11 बजे से
IPL 2018 Final: CSK v SRH24-मईदोपहर 3 बजे से
IPL 2017 Final: MI v RPS25-मईसुबह 11 बजे से
IPL 2016 Final: SRH v RCB25-मईदोपहर 3 बजे से
IPL 2015 Final: MI v CSK26-मईसुबह 11 बजे से
IPL 2014 Final: KXIP v KKR26-मईदोपहर 3 बजे से
IPL 2013 Final: MI v CSK27-मईसुबह 11 बजे से
IPL 2012 Final: KKR v CSK27-मईदोपहर 3 बजे से
IPL 2011 Final: CSK v RCB28-मईसुबह 11 बजे से
IPL 2010 Final: MI v CSK28-मईदोपहर 3 बजे से
IPL 2009 Final: DC v RCB29-मईसुबह 11 बजे से
IPL 2008 Final: CSK v RR29-मईदोपहर 3 बजे से

कहां देख सकेंगे मैच: इन मुकाबलों की रिपीट टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports First समेत Star Sports 1 Hindi पर किया जाएगा।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सशेन वॉटसनआंद्रे रसेलसुनील नरेन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या