विराट कोहली नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को मिली इस टीम की 'कमान', फैंस भी दंग

ऑलटाइम वनडे टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है। साथ ही उन्हें बतौर विकेटकीपर भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 04, 2020 3:41 PM

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेट से संन्यास ले चुके वसीम जाफर।धोनी को बनाया 'ऑलटाइम वनडे टीम' का कप्तान।तेंदुलकर-विवियन रिचर्ड्स समेत दिग्गज खिलाड़ियों को भी चुना।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी ऑलटाइम वनडे टीम चुनी है, जिसमें 'महेंद्र सिंह धोनी' को उन्होंने कप्तान चुना है, जिसने कोहली के फैंस को हैरान भी कर दिया है। साथ ही इस टीम में सचिन तेंदुलर, रिकी पोंटिंग, वसीम अकरम विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

धोनी बने कप्तान, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन: जाफर ने ऑलटाइम वनडे टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है। साथ ही उन्हें बतौर विकेटकीपर भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। 

बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

तेंदुलकर-रोहित सलामी जोड़ी: इस टीम में महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना गया है। वहीं विराट कोहली को चौथे नंबर पर रखा गया है।

पेसर और स्पिनर में कौन-कौन: जाफर ने इस टीम में जोएल गार्नर, वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा को बतौर तेज गेंदबाज, जबकि शेन वॉर्न / शकलेन मुश्ताक को स्पिनर मौका दिया है।

रिकी पोंटिंग 12वें खिलाड़ी: वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलिया को 2 बार विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग को इस टीम में 12वें खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है, जिससे कुछ फैंस हारान भी हैं।

वसीम जाफर की ऑलटाइम वनडे टीम: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विवियन रिचर्ड्स, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), वसीम अकरम, शेन वॉर्न / शकलेन मुश्ताक, जोएल गार्नर, रिकी पोंटिंग

टॅग्स :एमएस धोनीवसीम अकरमसचिन तेंदुलकररोहित शर्माविराट कोहलीशेन वॉर्नएबी डिविलियर्सरिकी पोंटिंग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या