जन्मदिन पर श्रीलंका के लेग स्पिनर वाहिंदु हसरंगा का रिकॉर्ड, इमरान ताहिर से आगे निकले, जानें आंकड़े

India vs Sri Lanka 3rd T20I Match: भारत के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें सातवें नंबर पर उतरे कुलदीप यादव ने सर्वाधिक नाबाद 23 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 29, 2021 10:07 PM

Open in App
ठळक मुद्देभारत का भाग्य केवल टॉस ने दिया लेकिन पहले बल्लेबाजी का उसका फैसला सही नहीं रहा।हसरंगा ने भारत के खिलाफ कोलंबो में टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में यह कारनामा किया।हसरंगा ने भारत के खिलाफ 9 रन पर 4 विकेट लिए।

India vs Sri Lanka 3rd T20I Match: श्रीलंका के लेग स्पिनर वाहिंदु हसरंगा ने अपने जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां भारत की अनुभवहीन बल्लेबाजी की बखिया उधेड़कर उसे तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट पर 81 रन ही बनाने दिये।

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा को अपना 24 वां जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। अपने जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा लिखने में भी कामयाब रहे। हसरंगा ने भारत के खिलाफ कोलंबो में टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में यह कारनामा किया।

हसरंगा ने भारत के खिलाफ 9 रन पर 4 विकेट लिए। रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को शिकार बनाया। उनके चार ओवर के स्पेल में 11 डॉट बॉल और शून्य चौके शामिल हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज इमरान ताहिर ने अपने जन्मदिन पर 21 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

2014 में नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने किया था। 21 रन पर 4 विकेट लिए थे। इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 12  रन पर 3 विकेट हासिल किए थे।कुलदीप 11 ओवर तक क्रीज पर जमे रहे जिससे भारत पूरे 20 ओवर खेलने और अपने न्यूनतम स्कोर (74 रन, बनाम आस्ट्रेलिया, 2008) को पार करने में सफल रहा।

भारत का यह पूरे 20 ओवर खेलने के बाद टी20 में न्यूनतम स्कोर है। भुवनेश्वर ने 32 गेंदें खेली तथा कोई चौका नहीं लगाया जो कि भारतीय रिकार्ड है। हसरंगा ने वरूण चक्रवर्ती के रूप में चौथा विकेट लिया और इस तरह से अपने जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का नया रिकार्ड बनाया। 

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या