Wanindu Hasaranga 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2020 में टेस्ट डेब्यू, 2021 में आखिरी मैच और 2023 में संन्यास, 4 मैच, 4 विकेट और 196 रन

Wanindu Hasaranga 2023: श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना करियर लंबा खींचने के लिए मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 15, 2023 3:49 PM

Open in App
ठळक मुद्देसीमित ओवरों के करियर को लंबा करने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार (15 अगस्त) को इसकी घोषणा की।हसरंगा ने 2020 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Wanindu Hasaranga 2023: दुनिया भर में टी20 लीग का दौर शुरू हो गया। युवा खिलाड़ी को धीरे-धीरे टेस्ट क्रिकेट से भोहभंग हो रहा है! श्रीलंकाई लेग स्पिनर और ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने अपने सीमित ओवरों के करियर को लंबा करने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

 

श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार (15 अगस्त) को इसकी घोषणा की। हसरंगा ने 2020 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 4 मैच खेलकर 4 विकेट के साथ 196 रन बनाए। श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने कहा,‘‘ हम उनके फैसले को स्वीकार करेंगे और हमें विश्वास है कि हसरंगा सीमित ओवरों की क्रिकेट में हमारी टीम के अहम हिस्सा बने रहेंगे।’’

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसने 26 वर्षीय हसरंगा का फैसला स्वीकार कर लिया है। हसरंगा ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने केवल चार टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने चार विकेट लिए।

हसरंगा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2021 में पल्लेकल में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। हसरंगा हालांकि श्रीलंका की सीमित ओवरों की टीम के अहम अंग हैं। वह स्पिन विभाग की अगुवाई करते हैं और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज है। उन्होंने अब तक 48 वनडे में 67 विकेट लेने के अलावा 832 रन बनाए हैं।

हसरंगा ने अब तक 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 91 विकेट लेने के साथ 533 रन बनाए हैं। वह इस प्रारूप में दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते हैं।

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेटWanindu Hasarangaरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या