Virat Kohli: साल 2027 में भारत को विश्व कप दिलवाएंगे कोहली, ज्योतिष का दावा!, जानिए कब लेंगे संन्यास

World Cup 2027: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में रन चेज मशीन के नाम से प्रख्यात विराट कोहली भारत को साल 2027 में विश्व कप दिलाएंगे। यह दावा ज्योतिष के द्वारा किया गया है। इस दावे के अनुसार, विराट अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे।

By धीरज मिश्रा | Published: November 22, 2023 1:33 PM

Open in App
ठळक मुद्देफैंस के लिए खुशखबरी, विराट अभी नहीं लेंगे संन्यासज्योतिष का दावा, साल 2027 में भारत को विश्व कप दिलवाएंगे कोहली साल 2025 में विराट कोहली के प्रदर्शन में आएगी गिरावट

World Cup 2027: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में रन चेज मशीन के नाम से प्रख्यात विराट कोहलीभारत को साल 2027 में विश्व कप दिलाएंगे। यह दावा ज्योतिष के द्वारा किया गया है। इस दावे के अनुसार, विराट अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। वह अपना खेल जारी रखेंगे और भारत के लिए कई साल क्रिकेट खेलेंगे। ऐसे में यह खबर विराट के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली कब क्रिकेट से संन्यास लेंगे।

सात साल पुरानी भविष्यवाणी हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सात साल पहले साल 2016 में एक भविष्यवाणी की गई थी कि विराट कोहली भारत को साल 2027 में विश्व कप दिलवाएंगे। साथ ही इसके बाद साल 2028 में क्रिकेट से संन्यास लेंगे। इस पोस्ट में कोहली के साल 2016 से लेकर साल 2028 तक के करियर के बारे में भी बताया गया है। पोस्ट में की गई भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2025 से लेकर साल 2027 तक कोहली के प्रदर्शन में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी।

साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने थे कोहली

साल 2023 में भारत में आयोजित विश्व कप भारत का न हो सका। टीम इंडिया ने इस खिताब को पाने के लिए लगातार 10 मैच जीते, विराट कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत छह विकेट से हार गया। इस हार से देश के 140 करोड़ लोग निराश हुए। कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के रोते हुए चेहरे अभी भी लोगों के जहन से नहीं जा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि हम कप जीतने के इतने करीब आकर भी नहीं जीत सके, बस इस बात का ज्यादा दुख है। टीम हमारी अच्छी खेली, हमारा पूरा समर्थन उनके साथ है।

टॅग्स :विराट कोहलीआईसीसी वर्ल्ड कपभारतवायरल वीडियोअनुष्का शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या