विराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बत्रा का 53 साल की उम्र में निधन

राजकुमार शर्मा के असिस्टेंट कोच रहे सुरेश बत्रा का निधन हो गया है। सुरेश बत्रा 53 साल के थे। उनका निधन गुरुवार को दिल्ली में हुआ।

By विनीत कुमार | Published: May 22, 2021 1:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले कोच सुरेश बत्रा का निधनसुरेश बत्रा दरअसल राजकुमार शर्मा के असिस्टेंट कोच थे और कोहली को कोचिंग देते रहे थेसुरेश बत्रा का निधन गुरुवार को हुआ, वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट कर दी जानकारी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच और दिल्ली के रहने वाले सुरेश बत्रा का निधन हो गया है। वे 53 साल के थे। वरिष्ठ पत्रकार विजय लोकापल्ली के अनुसार उनका निधन गुरुवार को हो गया। विराट कोहली ने जब वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग शुरू की थी तब सुरेश बत्रा दरअसल राजकुमार शर्मा के असिस्टेंट कोच थे।

विजय लोकापल्ली ने सुरेश बत्रा के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'सुरेश बत्रा जिन्होंने विराट कोहली को उनके किशोर अवस्था में कोचिंग दी, उनका गुरुवार को निधन हो गया। सुबह की पूजा करने के बाद उनका निधन हो गया। वे 53 साल के थे।' 

विजय लोकापल्ली ने बताया कि राजकुमार शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है। सुरेश बत्रा के निधन पर राजकुमार शर्मा ने कहा, 'मैंने अपना छोटा भाई खो दिया, उन्हें मैं 1985 से जानता था।'

सुरेश बत्रा ने कोहली के अलावा मनजोत कालरा को भी क्रिकेट की कोचिंग दे चुके हैं, जिन्होंने 2018 के अंडर-19 विश्व कप में शतक जमाया था। 

गौरतलब है कि टीम इंडिया अगले महीने विराट कोहली के नेतृत्व में इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। भारतीय टीम को वहां सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

टॅग्स :विराट कोहलीभारत vs इंग्लैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या