Ind vs Sl: श्रीलंका के खिलाफ 4000 रन बनाने से महज 70 रन दूर विराट कोहली, सचिन हैं बस उनसे आगे

विराट के बल्ले से 70 रन बनते ही वह भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिनके श्रीलंका के खिलाफ 4 हजार अंतरराष्ट्रीय रन होंगे।

By धीरज मिश्रा | Published: October 31, 2023 12:54 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में श्रीलंका के खिलाफ 71 मैच खेले हैं 64.42 की एवरेज के साथ कुल 3930 रन बनाएसचिन ने 49.11 की एवरेज के साथ 5108 रन बनाए

Ind vs Sl: दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के हौसले पस्त करने वाले विराट कोहली एक बार फिर नया इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। विराट के बल्ले से 70 रन बनते ही वह भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिनके श्रीलंका के खिलाफ 4 हजार अंतरराष्ट्रीय रन होंगे। अंतरराष्ट्रीय रनों के मामले विराट से अभी सचिन तेंदुलकर आगे चल रहे हैं।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 3930 रन बनाए हैं। विराट के फैंस को उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड भी विराट बनाएंगे। यहां बताते चले कि इस विश्व कप में 2023 में भी विराट का बल्ला आग उगल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ शुन्य रन की पारी छोड़ दी जाए तो बाकी सभी मैचों में विराट ने अपनी बल्लेबाजी से टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। अब विराट की परीक्षा 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होनी है। 

श्रीलंका के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड

विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में श्रीलंका के खिलाफ 71 मैच खेले हैं। विराट ने इन मैचों में 64.42 की एवरेज के साथ कुल 3930 रन बनाए। विराट के नाम 15 शानदार शतक और 17 हाफ सेंचुरी भी है। वहीं विराट से आगे महज पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ही हैं। सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में श्रीलंका के खिलाफ 109 मैच खेले। सचिन ने 49.11 की एवरेज के साथ 5108 रन बनाए। 

श्रीलंका का सफर समाप्त

30 अक्टूबर को अफगानिस्तान के हाथों सात विकेट से मिली हार के बाद श्रीलंका का सफर इस विश्व कप में लगभग समाप्त हो गया है। श्रीलंका छह मैचों में चार हार दो जीत के साथ 4 अंक लेकर छठे स्थान पर है। श्रीलंका का रन रेट -0.275 है। वहीं श्रीलंका को हराकर अफगानिस्तान ने सेमिफाइनल तक जाने की उम्मीद बरकरार रखी है। अफगानिस्तान ने छह मैचों में तीन जीत जीन हार के साथ छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान का रन रेट -0.718 है। 

टॅग्स :विराट कोहलीसचिन तेंदुलकरश्रीलंकाश्रीलंका क्रिकेट टीमभारतमुंबईदिल्लीकोलकाता

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या