विराट कोहली बने चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान, 40 जीते, सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रिका पर विजय के बाद इतने सारे बने रिकॉर्ड

सेंचुरियन में जीत दर्ज कर कोहली चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए। विराट ने बतौर टेस्ट कप्तान 40 मैच में जीत हासिल की है।

By अनिल शर्मा | Published: December 31, 2021 11:00 AM2021-12-31T11:00:43+5:302021-12-31T11:07:09+5:30

Virat Kohli fourth on the list of most successful Test captains So many records were made after the victory over south africa in Centurion | विराट कोहली बने चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान, 40 जीते, सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रिका पर विजय के बाद इतने सारे बने रिकॉर्ड

विराट कोहली बने चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान, 40 जीते, सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रिका पर विजय के बाद इतने सारे बने रिकॉर्ड

googleNewsNext
Highlightsभारत ने साउथ अफ्रीका में चौथी बार टेस्ट जीता हैबतौर टेस्ट कप्तान कोहली की साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये आठवीं जीत है

IND vs SA: टीम इंडिया ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच को टीम इंडिया ने 113 रनों से अपने नाम किया। 2021 के समाप्त होते-होते भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में हराने वाली पहली एशियाई टीम बन गई। अभी तक किसी एशियाई टीम ने दक्षिण अफ्रिका को सेंचुरियन में नहीं हराया है। 

‘सेंचुरियन’ के आंकड़े कहते हैं कि साउथ अफ्रिका ने सिर्फ यहां दो बार ही मैच हारे थे। भारत की जीत के बाद अब 3 हो गए हैं। इससे पहले साउथ अफ्रिका ने 26 मुकाबले खेले थे जिसमें से 21 पर जीत दर्ज की। दो हार के साथ तीन मैच ड्रॉ रहे थे। ऐसे में सेंचुरियन में जीत प्रतिशत 80.77 का रहा। यहां कोहली सेना ने जीत के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

 इस जीत के साथ विराट कोहली चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए

सेंचुरियन में जीत दर्ज कर कोहली चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन गए। विराट ने बतौर टेस्ट कप्तान 40 मैच में जीत हासिल की है। ऐसा करने वाले वे पहले एशियाई कप्तना भी बन गए हैं। 53 टेस्ट मैच जीत कर दक्षिण अफ्रिका के ग्रेम स्मिथ पहले नंबर पर हैं। वहीं 48 मैचों पर जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव वॉ 41 मैच जीते। वे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं विराट कोहली ने 40 मैच में जीत हासिल की। और ऐसा कर वे चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान में शुमार हो गए।

भारत ने साउथ अफ्रीका में सिर्फ चौथी बार टेस्ट जीता है

भारत ने साउथ अफ्रीका में चौथी बार टेस्ट जीता है। इससे पहले 2006 और 2010 में टीम इंडिया को डरबन में जीत मिली थी। इसके बाद कोहली की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में जोहानिसबर्ग में टेस्ट जीता था।

विराट की साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठवीं जीत है

 बतौर टेस्ट कप्तान कोहली की साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये आठवीं जीत है। ऐसा कर उन्होंने रिकी पॉन्टिंग की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पॉन्टिंग ने 12 टेस्ट मैच में आठ जीत हासिल की थी।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैच जीतने की उपलब्धि हासिल की। इस प्रक्रिया में, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले टेस्ट मैचों में एकमात्र भारतीय कप्तान बने हुए हैं।

इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर इंडिया

एशेज में खराब प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड की टीम इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर है। उसने 15 मैच खेले हैं। चार में जीत और नौ में हार मिली है। दो टेस्ट मैच में ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम है। उसके बाद भारत ने 14 टेस्ट खेले हैं।

 

Open in app