नए साल में यहां शिफ्ट होंगे विराट और अनुष्का, देखें कैसा दिखता है उनका घर

विराट कोहली ने साल 2016 में मुंबई के वर्ली में बन रही ओंकार-1973 बिल्डिंग में एक 5 बीएचके अपार्टमेंट बुक किया था, जहां वो नए साल में शिफ्ट होंगे।

By सुमित राय | Published: December 27, 2017 04:46 PM2017-12-27T16:46:29+5:302017-12-27T17:15:06+5:30

Virat Kohli and Anushka Sharma’s Mumbai Worli apartment sea facing | नए साल में यहां शिफ्ट होंगे विराट और अनुष्का, देखें कैसा दिखता है उनका घर

नए साल में यहां शिफ्ट होंगे विराट और अनुष्का, देखें कैसा दिखता है उनका घर

googleNewsNext

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी इस साल सबसे ज्यादा चर्चित रही है। शादी के बाद अब इस बात की चर्चा हो रही है कि दोनों कहां रहेंगे। बता दें कि विराट और अनुष्का नए साल में मुंबई के वर्ली में शिफ्ट होंगे।

34 करोड़ के फ्लैट में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का
विराट कोहली ने साल 2016 में मुंबई के वर्ली में बन रही ओंकार-1973 बिल्डिंग में एक 5 बीएचके अपार्टमेंट बुक किया था, जहां दोनों नए साल में शिफ्ट होंगे। विराट में जब इस फ्लैट को बुक किया था तब इसी कीमत 34 करोड़ रुपये थी और सी फेसिंग वाला यह फ्लैट 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। विराट-अनुष्का का फ्लैट ओंकार-1973 बिल्डिंग के 35वें फ्लोर पर है।

बिल्डिंग में ये सुविधाएं भी उपलब्ध
विराट कोहली ने जिस बिल्डिंग में फ्लैट खरीदा है, उसमें कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस बिल्डिंग में पेट्स के लिए अलग स्पा, फिटनेस व स्पोर्ट्स फैसिलिटी, पार्टी के लिए स्काई टैरिस, बच्चों के खेलने के लिए प्लेइंग एरिया और पूल मौजूद है। क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस बिल्डिंग में एक फ्लैट खरीदा है और वो विराट-अनुष्का के पड़ोसी होंगे। युवी ने साल 2014 में ओंकार-1973 बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर फ्लैट खरीदा था।

विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को की थी शादी
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी। इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को पहला रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इसके अलावा शिखर धवन, गौतम गंभीर और सुरेश रैना भी शामिल हुए थे। इसके बाद विरुष्का ने 26 दिसंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, बीसीसीआई के अधिकारी और बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई बिजनेसमैन शामिल हुए।

Open in app