Virat-Anushka:अयोध्या पहुंचे विराट और अनुष्का, किए रामलला के दर्शन; हनुमान गढ़ी में भी लिया आर्शीवाद

Virat-Anushka: रविवार को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा अयोध्या के राम मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। वीडियो यहाँ देखें।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 13:19 IST2025-05-25T13:11:34+5:302025-05-25T13:19:08+5:30

Virat Kohli and Anushka Sharma visited the Ram temple in Ayodhya and offered prayers | Virat-Anushka:अयोध्या पहुंचे विराट और अनुष्का, किए रामलला के दर्शन; हनुमान गढ़ी में भी लिया आर्शीवाद

Virat-Anushka:अयोध्या पहुंचे विराट और अनुष्का, किए रामलला के दर्शन; हनुमान गढ़ी में भी लिया आर्शीवाद

Virat-Anushka: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रविवार को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए। विराट-अनुष्का ने पहले हनुमानगढ़ी जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।

इसके बाद भगवान श्री रामलला का दर्शन किया। हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने बताया कि दोनों रविवार सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेटर और अभिनेत्री ने अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।

इससे पहले, 13 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया था।

Open in app