Vijay Hazare Trophy: झारखंड ने दर्ज की इतिहास की सबसे बड़ी जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड

झारखंड ने विजय हजारे ट्राफी के एलीट ग्रुप बी मैच में मध्य प्रदेश पर 324 रन की विशाल जीत दर्ज की...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 21, 2021 11:47 AM

Open in App
ठळक मुद्देविजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड ने मध्य प्रदेश को रौंदा।झारखंड ने बनाया सबसे विशाल स्कोर का रिकॉर्ड।झारखंड ने दर्ज की विजय हजारे ट्रॉफी की सबसे बड़ी जीत।

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Jharkhand vs Madhya Pradesh, Round 1, Elite Group B: विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 324 रन से मात देकर इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2018 में बिहार ने सिक्किम को 292 रन से मात दी थी।

झारखंड ने खड़ा किया विजय हजारे ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कप्तान ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत झारखंड ने नौ विकेट पर 422 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किय, जो यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके पूर्व 2010 में मध्य प्रदेश ने रेलवे के खिलाफ 6 विकेट पर 412 रन बनाए थे। 

ईशान किशन ने खेली टूर्नामेंट की 7वीं बड़ी पारी

ईशान किशन ने 94 गेंदों में 11 छक्कों और 19 चौकों की मदद से 173 रन बनाए, जो विजय हजारे ट्रॉफी का 7वां सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस मामले में संजू सैमसन अब भी टॉप पर हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में नाबाद 212 रन की पारी खेली है।

विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वोच्च पारी -

212* - संजू सैमसन 

203 - यशस्वी जयसवाल 

202 - कर्ण कौशल 

187- अजिंक्य रहाणे 

178* - वसीम जाफर 

173* - अंकुश बैंस

173 - ईशान किशन

झारखंड की ओर से किशन के अलावा विराट सिंह ने 68, जबकि अनुकूल रॉय ने 72 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से गौरव यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि ईश्वर पांडे, शुभम शर्मा और अंकित शर्मा को 1-1 विकेट झटका।

वरुण आरोन ने झटके 6 विकेट, मध्य प्रदेश 98 रन पर ऑलआउट

इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 18.4 ओवरों में महज 98 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से अभिषेक भंडारी (42) और वेंकटेश अय्यर (23) दहाई का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं 4 खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सके। झारखंड की ओर से वरुण आरोन ने 6 शिकार किए। उनके अलावा बाल कृष्ण ने 2 विकेट अपने नाम किए।

टॅग्स :विजय हजारे ट्रॉफीईशान किशनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2021झारखंडमध्य प्रदेश

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या