वीडियो: अगले मुकाबले के लिए मुंबई पहुंची टीम इंडिया, 2 नवंबर को श्रीलंका से सामना, देखिए

2 नवंबर को भारतीय टीम श्रीलंका के साथ मुकाबला खेलेगी। इसके लिए भारतीय टीम मुंबई पहुंच गई है। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों प्रचंड फार्म में हैं। जिस फार्म में भारतीय टीम खेल रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ही है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: October 30, 2023 4:02 PM

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय टीम 2 नवंबर को होने वाले अपने अगले मुकाबले के लिए मुंबई पहुंच गई है 2 नवंबर को भारतीय टीम श्रीलंका के साथ मुकाबला खेलेगीएयरपोर्ट पर भारतीय टीम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में फैंस बाहर खड़े हुए थे

ICC World Cup 2023: विश्वकप में विजय रथ पर सवार भारतीय टीम 2 नवंबर को होने वाले अपने अगले मुकाबले के लिए मुंबई पहुंच गई है। 2 नवंबर को भारतीय टीम श्रीलंका के साथ मुकाबला खेलेगी। 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड को 100 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कप्तान रोहित की अगुवाई में मुंबई पहुंची। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में फैंस बाहर खड़े हुए थे। 

बता दें कि लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ अपने छठे आईसीसी विश्व कप 2023 मैच में भारत ने 100 रन से जीत हासिल की। मौजूदा विश्वकप में यह भारत की लगातार छठी जीत है। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में 12 अंकों के साथ नंबर वन पर काबिज हो गया है और सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों प्रचंड फार्म में हैं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा 16 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 14 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने केवल 2 मुकाबलों में ही 9 विकेट चटका दिए हैं। 

दूसरी तरफ  श्रीलंका के लिए यह खुशखबरी है कि उनकी टीम में पूर्व कप्तान और 400 मैचों से ज्यादा का अनुभव प्राप्त किए एंजेलो मैथ्यूज की टीम में वापसी हो गई है। मैथ्यूज श्रीलंका के खिलाफ टीम में हैं और कमजोर दिख रही श्रीलंका टीम में जान फूंकने का काम कर रहे हैं। 

जिस फार्म में भारतीय टीम खेल रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ही है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित आगे से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मध्यक्रम का प्रदर्शन लाजवाब है। वहीं गेंदबाजी में सभी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। हार्दिक के चोटिल होने के बाद प्लेइंग 11 में शामिल किए गए सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल समय में रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ जडेजा भी बल्ले से कमाल दिखा चुके हैं। 

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमवानखेड़े स्टेडियमभारत vs श्रीलंकाआईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या