वीडियो: चेन्‍नई में महेंद्र सिंह धोनी ने जड़े गगनचुंबी छक्के, आईपीएल - 2023 के लिए शुरू की प्रैक्टिस

वीडियो में धोनी अपने पुराने अंदाज में मैदान के हर कोने में छक्के लगाते देखे जा सकते हैं। धोनी को ऐसे खेलता हुआ देख कर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस बार का आईपीएल धोनी का अंतिम आईपीएल हो सकता है।

By शिवेंद्र राय | Published: March 10, 2023 3:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल - 2023 के लिए धोनी ने शुरू की प्रैक्टिसचेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में किया अभ्यासधोनी के इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया

चेन्नई: चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में एमएस धोनी ने बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास किया और इस दौरान लंबे-लंबे छक्के जड़े। धोनी के इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया।

वीडियो में धोनी अपने पुराने अंदाज में मैदान के हर कोने में छक्के लगाते देखे जा सकते हैं। धोनी को ऐसे खेलता हुआ देख कर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस बार का आईपीएल धोनी का अंतिम आईपीएल हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी के फैंस भी चाहते हैं कि इस बार सीएसके 5वीं बार चैंपियन बने। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की प्रैक्टिस का जो वीडियो शेयर किया है वह शाम के समय का है। ऐसे में साफ है कि सीएसके के कप्तान आईपीएल को ध्यान में रखकर ही दूधिया रोशनी में छक्के लगाने का अभ्यास कर रहे हैं। 

आईपीएल - 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई नीलामी में चेन्नई ने 20.45 करोड़ रुपए खर्च कर 7 खिलाड़ियों को खरीदा था। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपए खर्च के अपने साथ जोड़ा। सीएसके ने नीलामी में बेन स्टोक्स समेत काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) और भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी अजय मंडल, भगत वर्मा और निशांत संधू को खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने महज 50 लाख रुपए खर्च कर भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी अपने साथ जोड़ा।

अब माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ऋतुराज गायकवाड़ को बेन स्टोक्स के साथ ओपनिंग के लिए भेज सकते हैं। यदि गायकवाड़ के साथ रहाणे पारी की शुरुआत करते हैं तो  स्टोक्स तीन नंबर पर खेल सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और इस बार भी उनसे पुराने कारनामें की उम्मीद है।  

टॅग्स :Mahendra Singh Dhoniचेन्नई सुपर किंग्सबेन स्टोक्सBen Stokes
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या