Video: अजिंक्य रहाणे ने क्यों 'कंगारू केक' काटने से कर दिया था इनकार? खुद कर दिया खुलासा

अजिंक्य रहाणे ने उनके स्वागत में तैयार किए गए उस केक को काटने से मना कर दिया था, जिसमें कंगारू की आकृति बनी थी...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 30, 2021 12:00 PM

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटकर अजिंक्य रहाणे का हुआ था भव्य स्वागत।अजिंक्य रहाणे ने कंगारू के आकृति वाला केक काटने से किया था मना।खुद अजिंक्य रहाणे ने इनकार करने की वजह बताई।

ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज हराकर खिलाड़ी जब भारत वापस लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे का बेहद गर्मजोशी से वेलकम किया गया।

अजिंक्य रहाणे जब अपने घर वापस लौटे तो जश्न के माहौल के बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने ना सिर्फ भारतीय, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस का भी दिल जीत लिया। 

अजिंक्य रहाणे ने किया था केक काटने से मना

दरअसल रहाणे से एक केक काटने की गुजारिश की गई, जिस पर तिरंगा थामे कंगारू बना था। रहाणे ने जब केक को ध्यान से देखा, तो उन्हें इसे काटने से मना कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रहाणे के इस फैसले की ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई, बल्कि भारतीय फैंस ने भी जमकर तारीफ की।

अजिंक्य रहाणे ने खुद बताई वजह

क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने रहणे से पूछा उनके द्वारा केक ना काटे जाने के पीछे का कारण पूछा, तो रहाणे ने कहा कि उन्हें विपक्षी टीम का सम्मान करना था, टेस्ट सीरीज का नतीजा क्या रहा इस बात से फर्क नहीं पड़ता। हमें विपक्षी टीम को अच्छी तरह से ट्रीट करना चाहिए। चाहे बेशक हम उनके खिलाफ सीरीज जीते हों या उनके देश में इतिहास रचा हो।

टॅग्स :अजिंक्य रहाणेहर्षा भोगले

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या