U-19 One-Day Challenger Trophy squads announced: 3 से 9 नवंबर तक अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी, इस शहर में आयोजन, यहां देखें खिलाड़ियों, शेड्यूल, तिथियों और स्थानों की पूरी सूची

U-19 One-Day Challenger Trophy squads announced: टूर्नामेंट एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसके बाद तीसरे-चौथे स्थान के लिए नॉकआउट मैच होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 1, 2023 12:12 PM2023-11-01T12:12:48+5:302023-11-01T12:15:59+5:30

U-19 One-Day Challenger Trophy squads announced Full list of players, schedule, dates, venues | U-19 One-Day Challenger Trophy squads announced: 3 से 9 नवंबर तक अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी, इस शहर में आयोजन, यहां देखें खिलाड़ियों, शेड्यूल, तिथियों और स्थानों की पूरी सूची

file photo

googleNewsNext
Highlightsगुवाहाटी के दो स्थानों पर कुल सात मैच खेले जाएंगे।चार टीमों के टूर्नामेंट के लिए टीमों का चयन किया।अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2023 गुवाहाटी में 3 से 9 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

U-19 One-Day Challenger Trophy squads announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू प्रतियोगिता पर फोकस करना शुरू कर दिया है। पुरुषों की अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2023 गुवाहाटी में 3 से 9 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

जूनियर क्रिकेट कमेटी ने मंगलवार को चार टीमों के टूर्नामेंट के लिए टीमों का चयन किया। टूर्नामेंट एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसके बाद तीसरे-चौथे स्थान के लिए नॉकआउट मैच होगा। गुवाहाटी के दो स्थानों पर कुल सात मैच खेले जाएंगे।

अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी 2023ः (THE SQUADS)-

भारत ए टीम: अर्शिन कुलकर्णी (उप कप्तान), एस.ए. यादव, इनेश महाजन, संयोग भागवत, राज लिम्बानी, उमर खान, सौम्य कुमार पांडे (कप्तान), अंश गोसाई, मोहम्मद अमान, रोनित पटेल, किरण चोरमले, माधव प्रसाद, सोहन जमाले , निशिथ पै।

भारत बी टीम: मुशीर खान (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अरवेल्ली अवनीश राव, आराध्या शुक्ला, प्रवल प्रताप सिंह, वी.एस. कार्तिक मणिकंदन, वरुण सिंह भुई (उप कप्तान), मोहम्मद अली, गोविंद पाई, दिग्विजय पाटिल, आंद्रे सिद्धार्थ, विकास शर्मा , साहिल शर्मा, युधाजीत गुहा।

भारत सी टीम: आदर्श सिंह (उप कप्तान), यशु प्रधान, धीरज गौड़, नमन तिवारी, प्रथम माहेश्वरी, मुरुगन अभिषेक, पी विग्नेश, सचिन धस, प्रथम जाचक, कार्तिक, प्रियांशु मोलिया (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू, निशांत एस, प्रेम।

इंडिया डी टीम: रुद्र मयूर पटेल, साहिल पारख, अनुराग कवाडे, धनुष गौड़ा, दीपेंद्र सिंह, लक्ष्य शेरावत, धीरज गौड़ा (उप कप्तान), उदय सहारन (कप्तान), मनन भट, नुटुन, विकल्प तिवारी, आशीर्वाद स्वेन, श्रीराज पटनायक, जयंत गोयत।

यहां देखें टाइम टेबल (THE SCHEDULE)-

3 नवंबर, 2023: राउंड 1 - भारत ए बनाम भारत बी - ग्राउंड 1

3 नवंबर, 2023: राउंड 1 - इंडिया सी बनाम इंडिया डी - ग्राउंड 2

5 नवंबर, 2023: राउंड 2 - भारत ए बनाम भारत डी - ग्राउंड 2

5 नवंबर, 2023: राउंड 2 - इंडिया सी बनाम इंडिया बी - ग्राउंड 1

7 नवंबर, 2023: राउंड 3 - भारत ए बनाम भारत सी - ग्राउंड 1

7 नवंबर, 2023: राउंड 1 - इंडिया बी बनाम इंडिया डी - ग्राउंड 2

9 नवंबर, 2023: तीसरा/चौथा स्थान के लिए मैच।

Open in app