ICC T20 World Cup 2022: '...अपने देश को नीचा दिखाना होगा', टी20 विश्व कप में टीम इंडिया में जगह नहीं, वीडियो वायरल

ICC Men’s T20 World Cup 2022: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के आगामी संस्करण के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं पा सके।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 17, 2022 6:13 PM

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया का विरोध करने का फैसला किया है।केरल के 27 वर्षीय खिलाड़ी संजू सैमसन को चार रिजर्व में भी शामिल नहीं किया गया था। बीसीसीआई ने संजू सैमसन को इंडिया ए की कप्तानी सौंप दी है।

ICC Men’s T20 World Cup 2022: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आईसीसी टी20 विश्व कप में इस खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। फैंस काफी नाराज हैं और टीम इंडिया का विरोध करने का फैसला किया है। फैंस से संजू ने भावुक अपील की हैं।

केरल के 27 वर्षीय खिलाड़ी को चार रिजर्व में भी शामिल नहीं किया गया था। इस बीच बीसीसीआई ने सैमसन को इंडिया ए की कप्तानी सौंप दी है। फैंस का कहना है कि सैमसन को आर पंत या उपकप्तान केएल राहुल के स्थान पर होना चाहिए। दोनों खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं।

स्टार क्रिकेटर के प्रशंसकों ने उनके शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के ट्रेंड शुरू कर दिए। लेकिन संजू इस सब से खुश नहीं हैं और उन्होंने इस सोशल मीडिया बहस के जवाब में जो कहा वह फैंस के लिए भावुक करने वाला क्षण है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे एक वीडियो में विकेटकीपर-बल्लेबाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टीम में प्रतिस्पर्धा करके देश को नीचा नहीं दिखा सकते हैं। संजू ने कहा कि राहुल और पंत देश के लिए खेलने गए हैं। भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम है और आज भी भारत नंबर एक टीम है।

नंबर एक टीम में जगह पाना आसान नहीं है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस बात की बहुत चर्चा हो रही है कि संजू सैमसन को केएल राहुल की जगह लेनी चाहिए। संजू को ऋषभ पंत की जगह लेनी चाहिए। मेरी सोच बहुत स्पष्ट है। केएल और पंत दोनों अपनी टीम के लिए खेलते हैं। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपकेएल राहुलऋषभ पंतसंजू सैमसनटीम इंडियाबीसीसीआईऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या