रवि शास्त्री ने शेयर की पुरानी यादें, दिग्गज खिलाड़ियों की तस्वीर से साथ लिख दी ये बात

भारतीय टीम के मुख्य कोच और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने टि्वटर पर अपनी कुछ पुरानी यादें ताजा की हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 02, 2020 3:20 PM

Open in App
ठळक मुद्देटीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने शेयर की पुरानी तस्वीरें।पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचडर्स और मैल्कम मार्शल के साथ आ रहे नजर।

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने एक पुरानी तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इस फोटो में शास्त्री वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचडर्स और मैल्कम मार्शल के साथ नजर आ रहे हैं।

शास्त्री ने इन फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "भाईयों के साथ। मैंने जितने भी खिलाड़ियों के खिलाफ खेला है, उनमें से सर्वश्रेष्ठ। मैल्कम डेनजिल मार्शल और सर इसाक एलेक्जेंडर रिचडर्स।"

बता दें कि रिचडर्स को दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने 121 टेस्ट में 3 तिहरे शतक, 24 शतक और 45 अर्धशतक की मदद से 8540 रन बनाए। वहीं 187 वनडे में 11 सेंचुरी और 45 फिफ्टी की मदद से उनके नाम 6721 रन दर्ज है। 

वहीं मैल्कम मार्शल का नाम को दुनिया के महान गेंदबाजों में शुमार है। उन्होंने 81 टेस्ट मैचों में 2.68 की इकॉनमी के साथ 376 शिकार किए। इस दौरान उनका बेस्ट 7/22 रहा। वहीं 136 वनडे में इस बॉलर ने अपने करियर में 157 विकेट झटके। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ 4/18 था।

टॅग्स :रवि शास्त्रीभारतीय क्रिकेट टीमट्विटरवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमविव रिचर्ड्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या