T20 World Cup 2021: भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को अहम जिम्मेदारी, रवि शास्त्री और कोहली को ऐसे करेंगे मदद

T20 World Cup 2021: सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भारत की टी20 विश्व कप टीम में चुना गया, चार साल बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी हुई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 8, 2021 09:42 PM2021-09-08T21:42:18+5:302021-09-08T22:16:42+5:30

T20 World Cup 2021 Mahendra Singh Dhoni made Indian team world championhelp head coach Ravi Shastri  | T20 World Cup 2021: भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को अहम जिम्मेदारी, रवि शास्त्री और कोहली को ऐसे करेंगे मदद

पूर्व कप्तान एमएस धोनी मार्की टूर्नामेंट में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

googleNewsNext
Highlightsशिखर धवन और पृथ्वी साव को बाहर किया गया।भारत की टी20 विश्व कप टीम में श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर स्टैंडबाय खिलाड़ी हैं।चौतीस वर्षीय अश्विन की चार साल बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी हुई है।

T20 World Cup 2021: भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी मुख्य कोच रवि शास्त्री की मदद के लिये टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के मार्गदर्शक (मेंटोर) होंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप के लिये चुनी भारत की 15 सदस्यीय टीम का मार्गदर्शक (मेंटोर) बनाकर सभी को हैरान कर दिया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये टीम की घोषणा करने के लिये प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये टीम के मेंटोर (मार्गदर्शक) होंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे दुबई में बात की थी। उन्होंने केवल विश्व कप टी20 के लिये मेंटोर बनने पर सहमति दी थी और मैंने अपने सभी साथियों से इस संबंध में चर्चा की और सभी इस पर सहमत हैं। मैंने कप्तान (विराट कोहली) और उप कप्तान (रोहित शर्मा) से बात की और सभी सहमत हैं। ’’

धोनी (40 वर्ष) ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से संन्यास ले लिया था। वह भारत के लिये अंतिम मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेले थे। माना जा रहा है कि उन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये रणनीति तैयार करने में उनके अनुभव को देखते हुए इस भूमिका के लिये चुना गया है।

वह जानते हैं कि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जीत कैसे दर्ज की जा सकती है। इसमें कोहली इतने अनुभवी नहीं है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की अगुवाई में भारत ने दो विश्व कप खिताब - दक्षिण अफ्रीका में 2007 टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप - जीते हैं।

टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

Open in app