सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने दर्ज की लगातार चौथी जीत

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई मुंबई टीम ने छह विकेट पर 171 रन बनाए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव के 37 गेंद में 57 रन शामिल हैं।

By भाषा | Published: November 12, 2019 7:18 PM

Open in App

मुंबई ने पुडुच्चेरी को 27 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण में लगातार चौथी जीत दर्ज की। खिताब की प्रबल दावेदार मुंबई ने इससे पहले मिजोरम, हरियाणा और मध्यप्रदेश को हराया है। 

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई मुंबई टीम ने छह विकेट पर 171 रन बनाए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव के 37 गेंद में 57 रन शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज जय बिस्टा ने 29 और आदित्य तारे ने 20 रन बनाये। सूर्य ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये। 

सूर्य का बखूबी साथ निभाते हुए सिद्धेश लाड ने 22 गेंद में 39 रन बनाये जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। पुडुच्चेरी के लिये पारस डोगरा ने 35 गेंद पर 45 रन बनाये जबकि अरूण कार्तिक ने 27 रन की पारी खेली। 

मुंबई के गेंदबाजों के आगे हालांकि उसके बल्लेबाज टिक नहीं सके। अन्य मैचों में मेघालय ने असम को चार विकेट से हराया। मध्यप्रदेश ने मिजोरम को 86 रन से मात दी। वहीं हरियाणा ने बंगाल को पांच विकेट से हराया।

टॅग्स :सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीपुदुच्चेरी शहरमुंबई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या