'एक ऐसा अंत जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा', सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सीएसके का भावुक ट्वीट

चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीट में 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' से ली गई एक फोटो शेयर की गई है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 7:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी।बतौर टीवी एक्टर सुशांत ने की थी करियर की शुरुआत।चेन्नई सुपर किंग्स ने किया भावुक ट्वीट।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत ने दुख जताया है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सुशांत के निधन पर शोक प्रकट किया है। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली।

सुशांत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में लीड रोल निभाया था, जिसमें उनके अभिनय की चौतरफा तारीफ हुई थी।

धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भावुक ट्वीट किया है। सीएके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सुशांत रेलवे स्टेशन में स्थित बेंच पर बैठे दिख रहे हैं।

इस फोटो में लिखा है, "एक ऐसा अंत जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा, आपकी आत्मा को शांति मिले सुशांत सिंह राजपूत।" इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, "अभी भी सदमे में, बिल्कुल जायज नहीं।"

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने सुशांत के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह काफी युवा और बेहतरीन अभिनेता थे। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।"

बॉलीवुड में आने से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस एक्टर ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काई पो चे' से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या