IPL 2021 Auction: स्टीव स्मिथ को नहीं खरीद पाई विराट कोहली की टीम, दिल्ली कैपिटल्स ने इतने करोड़ों देकर मारी बाजी

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है। इस साल स्मिथ दिल्ली की ओर से खेलते नजर आएंगे।

By अमित कुमार | Published: February 18, 2021 3:37 PM

Open in App
ठळक मुद्देश्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ खेलते नजर आएंगे।स्टीव स्मिथ को अपने साथ जोड़कर दिल्ली की टीम ने अपने आपको और मजबूत कर लिया है।

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। आईपीएल के इस सीजन स्मिथ दिल्ली की ओर से खेलते नजर आएंगे। दिल्ली ने स्मिथ को दो करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है। स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने इस साल रिलीज कर दिया था। स्टीव स्मिथ पर शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दांव लगाया था। लेकिन वह एक बार दांव लगाने के बाद पीछे हट गए।

दिल्ली की टीम ने 2 करोड़ रुपये देकर स्मिथ को अपने साथ जोड़ लिया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के शीर्ष पुरस्कारों में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने तीसरी बार एलेन बॉर्डर पदक जीता जबकि बेथ मूनी ने पहली बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार अपने नाम किया। स्मिथ को खेल के तीनों प्रारूपों में प्रदर्शन के लिये यह पदक मिला जबकि मूनी ने पहली बार महिला क्रिकेट में यह पुरस्कार हासिल किया। 

पुरस्कार का चयन 2020-21 में मतदान प्रक्रिया के आधार पर हुआ। स्मिथ पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हैरान थे क्योंकि वह भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने कहा कि मैं काफी रोमांचित हूं लेकिन मैने इसकी कल्पना नहीं की थी । मुझे लगा था कि मार्नस लाबुशेन या पैट कमिंस को पुरस्कार मिलेगा । मैं इस सत्र में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका जिससे ज्यादा वोट मिलते हैं। 

स्मिथ को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का भी पुरस्कार मिला जिन्होंने आरोन फिंच और लेग स्पिनर एडम जाम्पा को पछाड़ा । स्मिथ ने 63 . 11 की औसत से 568 रन बनाये जिसमें बेंगलुरू और सिडनी में शतक शामिल है । एश्टोन एगर को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर का पुरस्कार मिला जिन्होंने जाम्पा और फिंच को पछाड़ा । स्मिथ ने तीनों प्रारूपों में 45 . 75 की औसत से 1098 रन बनाये थे । 

टॅग्स :स्टीव स्मिथआईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या