Ind vs Aus: शर्ट उतार कर पृथ्वी शॉ के साथ शिखर धवन ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी साथ में मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शिखर धवन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

By अमित कुमार | Published: November 18, 2020 02:51 PM2020-11-18T14:51:47+5:302020-11-18T14:53:33+5:30

Shikhar Dhawan Performs On Old Bollywood Hit Song With Prithvi Shaw Watch viral video | Ind vs Aus: शर्ट उतार कर पृथ्वी शॉ के साथ शिखर धवन ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

googleNewsNext
Highlightsशिखर धवन और पृथ्वी शॉ का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धवन अपनी शर्ट उतारकर डांस करते हुए नजर आए। शिखर धवन अपनी मस्तीमौला अंदाज से सभी का दिल जीत रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की तैयारियों के लिए सभी टीम के खिलाड़ी इन दिनों  क्वारंटाइन पीरियड में समय गुजार रहे हैं। शिखर धवन अपनी मस्तीमौला अंदाज से इस दौरान सभी का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में वह पृथ्वी शॉ के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिखाई पड़ रहे हैं। 

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धवन अपनी शर्ट उतारकर डांस करते हुए नजर आए। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ 'सात समुंदर पार मैं तेरे...' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कि धवन इस दौरान शॉ को छेड़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'लैला मुझे अभी भी पागल बना रही है।'

इन दोनों ही खिलाड़ियों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। आईपीएल में शिखर और पृथ्वी एक ही टीम दिल्ली की ओर से खेलते हैं। शिखर के डांस का कई वीडियो इससे पहले भी वायरल होते रहे हैं। अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन के साथ इससे पहले गब्बर डांस करते नजर आए थे। वीडियो में अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन को शिखर धवन पंजाबी डांस सिखाते नजर आए। 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शिखर धवन ने एक खूबसूरत सा कैप्शन लिखा था। शिखर ने लिखा, अपने दो साथी खिलाड़ियों को पंजाबी डांस के कुछ स्टेप्स सिखा रहा हूं, लेकिन उन्हें लय में लाने के लिए कुछ समय लग रहा है। उन्हें डांस करते देखना काफी प्यारा है, जबकि वो आम तौर पर शर्मीले हैं। हमेशा मजा करो  और अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखो।"

Open in app