रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनलः 42 बार की चैंपियन टीम में शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, 6 फरवरी से कर्नाटक से मुकाबला

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्देश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थ, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 15:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देजायसवाल ने पिछले कुछ मैच नहीं खेले। मुंबई 42 बार रणजी ट्रॉफी जीत चुकी है।मैचों में अलग-अलग कारणों से नहीं खेल पाए थे।

मुंबईः कप्तान शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम में वापसी कर रहे हैं। दोनों को रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जो 6 फरवरी से कर्नाटक के खिलाफ शुरू होगा। ठाकुर और जायसवाल दोनों ही पिछले कुछ मैचों में अलग-अलग कारणों से नहीं खेल पाए थे। ठाकुर चोट के कारण बाहर थे, जबकि जायसवाल की अनुपस्थिति का कारण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को भी पता नहीं था। एमसीए इस बात से नाखुश थी कि जायसवाल ने पिछले कुछ मैच नहीं खेले। मुंबई 42 बार रणजी ट्रॉफी जीत चुकी है।

मुंबई टीम:

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्देश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थ, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

दिल्ली ने रविवार को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में तालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ करा लिया था। इसी ग्रुप से जम्मू-कश्मीर ने भी 42 बार की चैंपियन मुंबई के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुंबई ने सात मैचों में चार जीत और दो ड्रॉ से ग्रुप डी में 33 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

दिल्ली की टीम आठ टीमों की ग्रुप तालिका में सातवें स्थान पर रही। टीम ने छह ड्रॉ मैचों के साथ एक में हार का सामना किया। जम्मू-कश्मीर सात मैचों में तीन जीत और एक हार से 24 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीमुंबईयशस्वी जायसवालशार्दुल ठाकुरकर्नाटक

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या