219 गेंद में 227 रन की पारी, आखिर अजित अगरकर कब तक रखेंगे टीम इंडिया से बाहर?, SMAT-VHT में कूटे थे शतक?

सिद्धेश लाड के शानदार शतकों की बदौलत तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ दूसरे दिन 560 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 23, 2026 21:22 IST2026-01-23T17:20:10+5:302026-01-23T21:22:33+5:30

Sarfaraz Khan runs 227 balls 219 fours 19 sixes 9 DOUBLE HUNDRED RANJI TROPHY AGAINST HYDERABAD | 219 गेंद में 227 रन की पारी, आखिर अजित अगरकर कब तक रखेंगे टीम इंडिया से बाहर?, SMAT-VHT में कूटे थे शतक?

file photo

googleNewsNext
Highlightsसीएसके ने 75 लाख में सरफराज को खरीदकर नीलामी में शानदार सौदा किया है।सैयद मुश्ताक अहमद और विजय हजारे ट्रॉफी में शतक पूरा किया था।हैदराबाद की टीम 24 ओवर में 2 विकेट पर 78 रन बना ली है।

हैदराबादः भारतीय टीम से बाहर चल रहे सरफराज खान ने शानदार दोहरा शतक पूरा किया और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और कोच गौतम गंभीर से कई सवाल पूछ लिए। आखिर टीम इंडिया से कब तक दूर रखना चाहते हो। रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन सरफराज खान ने धमाका किया और 219 गेंद में 227 रन की पारी खेली। इस दौरान 19 चौके और 9 छक्के मारे। हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का दोहरा शतक है। सैयद मुश्ताक अहमद और विजय हजारे ट्रॉफी में शतक पूरा किया था। सीएसके ने 75 लाख में सरफराज को खरीदकर नीलामी में शानदार सौदा किया है।

SMAT- सरफराज खान

100*(47)

52(40)

64(25)

73(22)

VHT- सरफराज खान

55(49)

157(75)

62(20)।

सरफराज खान ने तीनों टूर्नामेंटों में 100 से अधिक अंक बनाए।

सिद्धेश लाड के शानदार शतकों की बदौलत तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ दूसरे दिन 560 रन बनाए। 2019-20 सत्र के बाद से रणजी ट्रॉफी में सरफराज से ज्यादा शतक सिर्फ अमनदीप खरे और अनुस्तुप मजूमदार ने लगाए हैं।

मुंबई तीन जीत के साथ 24 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है जबकि जम्मू-कश्मीर (20 अंक) दूसरे स्थान पर है और उसके बाद राजस्थान (13 अंक) है। हैदराबाद (13 अंक) को क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए अपने दोनों बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे। सरफराज खान की 227 रन की शानदार पारी की बदौलत मुंबई ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में हैदराबाद पर पूरी तरह दबदबा बना लिया।

हैदराबाद ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 138 रन बना लिए है लेकिन टीम मुंबई से 422 रनों से पीछे है। मुंबई की पहली पारी 560 रन पर सिमटी। सरफराज ने दिन की शुरुआत में 142 रन से आगे खेलते हुए मौजूदा सत्र के अपने पहले शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। उ

न्होंने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (106 रन देकर एक विकेट) की अगुवाई वाले आक्रमण के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए 19 चौके और नौ छक्के जडे। अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में शामिल किए गए सुवेद पारकर ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और 75 रनों की उपयोगी पारी खेली।

इसके जवाब में हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और उसने जल्दी दो विकेट गंवा दिए। राहुल गहलोत (नाबाद 82) और कोडिमेला हिमतेजा (नाबाद 40) ने तीसरे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदार कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। ग्रुप के अन्य मुकाबलों में खराब रोशनी के कारण पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर के बीच खेल जल्दी रोकना पड़ा।

पुडुचेरी के 233 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 150 रन पर छह विकेट गंवा चुकी । जम्मू कश्मीर मेजबान टीम से 83 रन पीछे है। खेल रोके जाते समय अब्दुल समद 40 रन बनाकर नाबाद थे जबकि आबिद मुश्ताक उनका साथ दे रहे थे। छत्तीसगढ़ ने आठ विकेट शेष रहते हुए दिल्ली पर 135 रन की बढ़त के साथ मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

दिल्ली के 216 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 351 रन बना लिये है। आयुष पांडे 161 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है जबकि अनुज तिवारी ने 108 रन का योगदान दिया। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ राजस्थान की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। टीम ने 113 रन तक छह विकेट गंवा दिये है और हिमाचल प्रदेश के पहली पारी में 406 रन से अब भी 293 रन पीछे हैं।

गिल फिर नाकाम, सौराष्ट्र ने पंजाब को 194 रन से रौंदा

स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल लगातार दूसरी बार विफल रहे जिससे पंजाब की टीम सौराष्ट्र के स्पिनरों के सामने टिक नहीं सकी और उसे दूसरे दिन 194 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। मुश्किल पिच पर 320 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की सबसे बड़ी उम्मीद गिल 32 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए। इससे मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में महज 125 रन पर सिमट गई।

पहली पारी में भी गिल दो गेंद खेलने के बाद खाता खोले बिना आउट हो गए थे। दोनों पारियों में गिल को बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भुट ने पगबाधा आउट किया। भुट ने मैच में कुल 10 विकेट झटके। पहली पारी में 33 रन देकर पांच विकेट लेने वाले भुट ने अगले दिन और भी घातक प्रदर्शन किया और 10 ओवर में सिर्फ आठ रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

स्पिनरों के दबदबे का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि पहले दिन 23 विकेट गिरे जबकि दूसरे दिन 17 बल्लेबाज पवेलियन लौटे। भुट को साथी स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा का बेहतरीन साथ मिला जिन्होंने 55 रन देकर पांच विकेट चटकाए। पंजाब के लिए कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका जिससे उदय सहारण 71 गेंद में 31 रन बनाकर उसके शीर्ष स्कोरर रहे।

इससे पहले सौराष्ट्र ने बीते दिन के तीन विकेट पर 24 रन से आगे खेलते हुए दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन किया और 286 रन बनाए। सौराष्ट्र ने 75 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और तब उसकी बढ़त सिर्फ 108 रन की थी। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के संघर्ष ने घरेलू टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

प्रेरक मानकड़ ने 41 गेंद में 56 रन बनाकर नेतृत्व किया। भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 44 गेंद में 46 रन बनाए जबकि भुट ने नाबाद 37 और हेतविक कोटक ने 39 रन का योगदान दिया। सौराष्ट्र के अब छह मैच में 18 अंक हो गए हैं जबकि पंजाब छह मुकाबलों के बाद 11 अंकों पर ही बना हुआ है।

वहीं अलूर में पहली पारी में 323 रन बनाने के बाद मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कर्नाटक का स्कोर आठ विकेट पर 168 रन कर दिया। कर्नाटक अब भी 155 रन से पीछे है। स्पिनर सरांश जैन ने 42 रन देकर तीन विकेट लिए। कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज केवी अनीश 153 गेंद में 80 रन बनाकर नाबाद हैं।

Open in app