IPL 2022: राहुल द्रविड़ से संजू सैमसन को मिली बड़ी सीख, कहा- वो एक तरह ही से मालिक और ग्राउंड्समैन से करते हैं बात

गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि जब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ थे तो हम हमेशा उन्हें देखते थे। हमारे मालिक मनोज बडाले हैं। वह (द्रविड़) मनोज बडाले और ग्राउंड्समैन से उसी तरह बात करते हैं।

By मनाली रस्तोगी | Published: May 05, 2022 7:43 PM

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि वह (द्रविड़) मनोज बडाले और ग्राउंड्समैन से उसी तरह बात करते हैं।सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स में द्रविड़ के साथ अपने अनुभव के बारे में भी बताया।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अक्सर ही अपने सौम्य व्यवहार की वजह से टीम के अन्य खिलाड़ियों व फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। यही नहीं, बतौर प्लेयर भी वो अपने उदार भाव के कारण मशहूर थे। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन द्रविड़ की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में द्रविड़ से सीखे गए सबक में से एक पर प्रकाश डाला।

गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस में सैमसन ने कहा कि जब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के साथ थे तो हम हमेशा उन्हें देखते थे। हमारे मालिक मनोज बडाले हैं। वह टीम का सबसे अहम खिलाड़ी है। वह (द्रविड़) मनोज बडाले और ग्राउंड्समैन से उसी तरह बात करते हैं। यही सबसे बड़ी बात थी जो मैंने उनसे सीखी। वह वास्तव में ऐसा ही करते हैं। वह इसे दिखावे के लिए नहीं करते हैं। सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स में द्रविड़ के साथ अपने अनुभव के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि दो साल बाद हम दिल्ली गए और वो (राहुल द्रविड़) वहां के कोच थे। उस समय मैं करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल के साथ था और हम सभी हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखने की कोशिश में रहते थे। बता दें कि संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स इस समय आईपीएल 2022 अंक तालिका में 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उनकी टीम टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम चरण में कम से कम 3 से 4 टीमों के साथ एक कड़ी प्ले-ऑफ लड़ाई में शामिल होगी।

टॅग्स :आईपीएल 2022संजू सैमसनराहुल द्रविड़राजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या