सलमान खान ने किया खुलासा, क्यों कोहली नहीं धोनी को करते हैं पसंद ?

धोनी की फैन फॉलोइंग की लिस्ट में सिर्फ सलमान ही नहीं, उनके पिता सलीम खान का भी नाम है।

By सुमित राय | Published: June 7, 2018 01:17 PM2018-06-07T13:17:51+5:302018-06-07T15:38:38+5:30

Salman Khan explains the reason behind why MS Dhoni is his Favorite Indian Captain | सलमान खान ने किया खुलासा, क्यों कोहली नहीं धोनी को करते हैं पसंद ?

Salman Khan explains the reason behind why MS Dhoni is his Favorite Indian Captain

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग से सभी अच्छे से वाकिफ हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का भी ना है और वो धोनी के जबरदस्त फैन हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग की लिस्ट में सिर्फ सलमान ही नहीं, उनके पिता सलीम खान का भी नाम है। इस बात का खुलासा सलमान खान ने अपने शो 'दस का दम' में किया।

शो में सलमान ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो धोनी को अन्य क्रिकेटर्स से ज्यादा क्यों पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ग्राउंड में दबाव के क्षण में धोनी का सकरात्मक रवैया और कूल स्वभाव काफी पसंद है। दरअसल, शो में एक सवाल आया 'कितने प्रतिशत भारतीय कपिल देव, सौरव गांगुली, विराट कोहली और महेंद्र सिंह में से किसे सबसे अच्छा कप्तान मानते हैं?'

इस सवाल के जवाब में सलमान ने अपनी राय रखी और बताया कि उन्हें अन्य कप्तानों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ज्यादा पसंद हैं। सलमान ने कहा कि मेरे पिता का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। वो ठंडे दिमाग, सकरात्मक ऊर्जा से लैस हैं और अतिउत्साह के शिकार बिल्कुल नहीं हैं। वह मैदान में गरिमा बनाए रखते हैं। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल माना जाता है और धोनी इस खेल भावना को जीवित रखते हैं।

(यह भी पढ़ें: कुछ ऐसी दिखती है विराट कोहली की मोम की प्रतिमा, मैडम तुसाद म्यूजियम में हुआ अनावरण)

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। दिसंबर में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई थी, तब सलमान ने धोनी को अपने घर बुलाया था।

Open in app