वाइफ साक्षी ने शेयर की महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे की पहली तस्वीर, पंड्या ब्रदर्स आए नजर

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें धोनी के साथ पंड्या ब्रदर्स और कुछ करीबी लोग नजर आ रहे हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 21, 2020 9:05 PM

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी ने रांची में मनाया अपना 39वां जन्मदिन।धोनी के बर्थडे की पहली तस्वीर वायरल।धोनी के साथ नजर आए पंड्या ब्रदर्स।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन रांची स्थित अपने फार्म हाउस में मनाया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल भी माही को विश्व करने पहुंचे। अब लगभग दो हफ्तों बाद साक्षी धोनी ने माही के बर्थडे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

तस्वीर में नजर आए धोनी के करीबी

इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा उनकी बेटी जीवा, पंड्या ब्रदर्स, क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी और कुछ करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए साक्षी ने लिखा, "मिसिंग द हैप्पी स्क्वायड!"

बर्थडे विश करने चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे थे हार्दिक पंड्या ब्रदर्स

हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल चार्टड प्लेन से धोनी को बधाई देने उनके रांची स्थित घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने फैंस के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखी। हार्दिक और क्रुणाल इस दौरान अपने चेहरों पर मास्क लगाए नजर आए थे।

लंबे समय से क्रिकेट से दूर माही

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मैच विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद फैंस को आईपीएल में उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के चलते ये लीग अपने तय समय पर नहीं हो सकी।

धोनी के प्रदर्शन पर एक नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीभारतीय क्रिकेट टीमक्रुणाल पंड्याहार्दिक पंड्याइंस्टाग्रामआईसीसी वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या