SA20 2023: 27 गेंद में उड़ाए 5 चौका और 5 छक्का, 62 रन की धमाकेदार पारी, एमआई केप टाउन को 52 रन से हराकर 23 अंक के साथ नंबर एक

SA20 2023: प्रिटोरिया कैपिटल ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में एमआई केप टाउन की टीम 18.1 ओवर में 130 रन बना सकी।  

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 24, 2023 11:43 AM

Open in App
ठळक मुद्देप्रिटोरिया कैपिटल के विल जैक ने बल्ले से धमाका कर दिया। विल जैक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रिटोरिया कैपिटल की टीम 23 अंक लेकर पहले पायदान पर है।

SA20 2023: प्रिटोरिया कैपिटल ने न्यूलैंड्स केपटाउन में एमआई केपटाउन को 52 रनों से रौंद दिया। प्रिटोरिया कैपिटल ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में एमआई केप टाउन की टीम 18.1 ओवर में 130 रन बना सकी। 

प्रिटोरिया कैपिटल के विल जैक ने बल्ले से धमाका कर दिया। 27 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 62 रन की धमाकेदार पारी खेली। विल जैक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रिटोरिया कैपिटल की टीम 7 मैच में 5 जीत और 2 हार के साथ 23 अंक लेकर पहले पायदान पर है।

एमआई केपटाउन की टीम 7 मैच में 3 जीत और 4 हार के साथ 13 अंक लेकर चौथे पायदान पर है। एमआई केपटाउन के खिलाफ एनरिच नार्जे ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। कप्तान वेन पार्नेल ने 3.1 ओवर में 14 रन खर्च कर 3 विकेट निकाले।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसIPLआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या