SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज की धुआंधार बैटिंग, 27 गेंद में 7 छक्के की मदद से कूट डाले 66 रन, कप्तान राशिद ने एक ओवर में दिए 28 रन, रबाडा, करेन और आर्चर फेल

SA20 2023:सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 3 गेंद पहले 8 विकेट पर 172 रन बनाकर बाजी मार ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने धमाका कर दिया। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 19, 2023 3:31 PM

Open in App
ठळक मुद्देजानसेन ने 27 गेंद में 7 छक्के और 3 चौके की मदद से 66 रन कूट डाले।मुंबई इंडियंस केपटाउन के टॉप गेंदबाद बेबस नजर आए। सनराइजर्स ने इस थ्रिलर को अंतिम ओवर में जीत लिया है।

SA20 2023: मुंबई इंडियंस केपटाउन की टीम लगातार दूसरे मैच में हार हुई। अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। सनराइजर्स ईस्टर्न केप दो जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। मुंबई इंडियंस केपटाउन कप्तान राशिद खान ने 1 ओवर में 28 रन दिए।

जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 3 गेंद पहले 8 विकेट पर 172 रन बनाकर बाजी मार ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने धमाका कर दिया। जानसेन ने 27 गेंद में 7 छक्के और 3 चौके की मदद से 66 रन कूट डाले। मुंबई इंडियंस केपटाउन के टॉप गेंदबाद बेबस नजर आए। 

सनराइजर्स ने इस थ्रिलर को अंतिम ओवर में जीत लिया है। मार्को जानसन ने शानदार पारी खेली। अंतिम ओवर में आउट होने से पहले उन्होंने अपनी टीम को काफी करीब ले जाने के लिए जी-जान से बल्लेबाजी की। केप टाउन ने बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा किया था।

मार्कराम और स्टब्स सनराइजर्स के लिए ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। लेकिन जानसेन तूफान ने मैच कै रुख तेज कर दिया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। सिसंडा मगाला ने देवल्ड ब्रेविस को जल्दी आउट किया। रियान रिकेल्टन (46) और ग्रांट रोएलोफसेन (56) ने बड़ी पारी खेली। 

 

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमराशिद खानमुंबई इंडियंससनराइजर्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या