SA20 2023: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने रचा इतिहास, जीत की हैट्रिक हासिल करने वाली पहली टीम, 10 गेंद पहले पार्ल रॉयल्स की पहली बार हराया, कप्तान ने किया कमाल

SA20 2023:बोलैंड पार्क में पार्ल रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। पार्ल रॉयल्स की पहली हार है। हालांकि पर्ल 13 अंक के साथ अभी भी नंबर एक टीम है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 20, 2023 10:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देजीत की हैट्रिक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। सनराइजर्स ईस्टर्न केप जीत की हैट्रिक के साथ दूसरे स्थान पर है।सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाकर बाजी मार ली। 

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कमाल कर दिया। जीत की हैट्रिक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। बोलैंड पार्क में पार्ल रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। पार्ल रॉयल्स की पहली हार है। हालांकि पर्ल 13 अंक के साथ अभी भी नंबर एक टीम है। 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप जीत की हैट्रिक के साथ दूसरे स्थान पर है। 12 अंक के साथ दूसरे जगह कब्जा कर लिया। पार्ल रॉयल्स ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन बनाए, जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाकर बाजी मार ली। 

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन मार्करम ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 23 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम (2/21), रुलोफ वैन डेर मेरवे (2/21) और ब्रायडन कार्से (2/29) ने कुल 12 ओवरों में 6 विकेट लेते हुए 71 रन दिए।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमसनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या