SA20 2023: किलर मिलर ने किया कमाल, 200 स्ट्राइक के साथ 14 गेंद में 28 रन, प्रिटोरिया कैपिटल्स के गेंदबाज पर टूटे

SA20 2023: कप्तान डेविड मिलर ने 14 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल की। डेविड मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 22, 2023 10:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देप्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। पार्ल रॉयल्स ने 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 162 रन बनाकर बाजी मार ली। प्रिटोरिया कैपिटल्स हार के बाद भी 6 मैच में 4 जीत और 2 हार के साथ पहले नंबर पर है। 

SA20 2023: कप्तान डेविड मिलर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के बॉलर पर टूट पड़े। मिलर ने 14 गेंद में 28 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल हैं। मिलर ने 200 स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में पार्ल रॉयल्स ने 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 162 रन बनाकर बाजी मार ली। प्रिटोरिया कैपिटल्स हार के बाद भी 6 मैच में 4 जीत और 2 हार के साथ पहले नंबर पर है। 

पार्ल रॉयल्स तीसरे स्थान पर है। 7 मैच में 3 जीत और 4 हार के साथ 13 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। विल जैक के तीन गेंदों में दो विकेट लिए। डेन विलास (24) और इंग्लैंड के जोस बटलर (39) ने कमाल की पारी खेली। मेजबान टीम को 27 गेंदों में 39 रनों की जरूरत थी। मिलर ने कप्तानी पारी खेल जीत दिलाई।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्सIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या