SA20 2023: इस खिलाड़ी का जवाब नहीं, 40 गेंद में उड़ाए 12 बाउंड्री, नाबाद 75 रन की पारी, प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 रन से हराया, देखें वीडियो

SA20 2023: साउथ अफ्रीका टी20 लीग (एसए20) के 11वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 रन से हरा दिया। जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 18, 2023 3:53 PM

Open in App
ठळक मुद्देप्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 162 रन ही बना सकी।रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 45 रन की पार्टनरशिप की।लुइस डी प्लॉय को धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी लुइस डी प्लॉय का कोई जवाब नहीं है। प्लॉय ने अंतिम 58 रन मात्र 12 गेंद में बना डाले। इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 40 गेंद में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली। टीम जोबर्ग सुपर किंग्स को जीत दिला दी।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (एसए20) के 11वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 रन से हरा दिया। जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 162 रन ही बना सकी।

लुइस डी प्लॉय को धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान वेन पार्नेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 45 रन की पार्टनरशिप की।

रीजा हेंड्रिक्स ने 50 गेंद पर 45 रन की धीमी पारी खेली। वहीं, कप्तान डु प्लेसिस ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए। बावजूद इसके सुपर किंग्स की टीम ज्यादा बड़े स्कोर तक पहुंचती नहीं दिख रही थी।  हालांकि, लुइस डी प्लॉय ने अपनी धमाकेदार पारी से पूरे मैच का रुख ही पलट दिया। उन्होंने महज 40 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाचेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली कैपिटल्सIPLआईपीएल 2023
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या