ROI vs MP: ईरानी ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने किया कारनामा, मप्र के खिलाफ दो पारी में 375 रन, 46 चौके और 6 छक्के, धवन से आगे निकले, 11 साल का रिकॉर्ड टूटा

ROI vs MP: टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जायसवाल प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले 11वें खिलाड़ी हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 04, 2023 6:11 PM

Open in App
ठळक मुद्दे357 रन बनाए, जिसमें 46 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। शस्वी जायसवाल पिछले कुछ सीजन से टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। मुंबई के लिए 315 रन बनाने के बाद यशस्वी ने ईरानी कप में शानदार प्रदर्शन किया। 

ROI vs MP: ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने कारनामा कर दिया। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 213 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी शतक बना डाला। दोनों पारी में 357 रन बनाए, जिसमें 46 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। 

टीम इंडिया के खिलाड़ी शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। धवन ने 2012 में 332 रन बनाए। जायसवाल प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले 11वें खिलाड़ी हैं। सुनील गावस्कर पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया है।

यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ सीजन से टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को एक और रिमाइंडर भेजा है। पांच रणजी ट्रॉफी मैचों में मुंबई के लिए 315 रन बनाने के बाद यशस्वी ने ईरानी कप में शानदार प्रदर्शन किया। सभी की निगाहें मयंक अग्रवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और अन्य कैप्ड खिलाड़ियों की पसंद पर थीं।

यशस्वी ने 357 रन बनाकर सुर्खियों में छा गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली पारी में 259 गेंदों में 213 रनों की शानदार पारी खेली थी। इतना ही काफी नहीं था, यशस्वी ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ा। दूसरी पारी में 157 गेंद में 144 रन बनाए। सरफराज खान के बाद यशस्वी मुंबई के एक और खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट टीम का हिस्सा बनने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को संदेश दिया।

चयनकर्ताओं ने सरफराज को नजरअंदाज किया। बल्लेबाज एक साल से अधिक समय से फॉर्म में है। यशस्वी बांग्लादेश सीरीज के दौरान भारत ए टीम का हिस्सा था। उन्होंने एक शतक के साथ अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत की और दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में 12 रन पर आउट हो गए।

यशस्वी और सरफराज के अलावा, अभिमन्यु ईश्वरन एक अन्य खिलाड़ी हैं, जो अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ के लिए रोहित शर्मा की जगह ली, लेकिन अनकैप्ड हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बांग्लादेश ए के खिलाफ भारत ए का नेतृत्व किया और एक के बाद एक शतक जड़े। उन्होंने ईरानी कप की पहली पारी में भी शतक जड़ा था।

टॅग्स :ईरानी कपयशस्वी जायसवालराजस्थान रॉयल्सटीम इंडियाबीसीसीआईमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या