क्या अगले मैच में खेलते नजर आएंगे रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के निदेशक ने दिया ये जवाब

मुंबई इंडियंस के निदेशक (क्रिकेट संचालन) जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

By भाषा | Published: April 12, 2019 8:54 PM

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल। मुंबई इंडियंस के निदेशक (क्रिकेट संचालन) जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को राजस्थान रायल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के 11 सत्र में पहली बार रोहित को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान बुधवार को मैदान से बाहर बैठना पड़ा। उन्हें यह चोट अभ्यास सत्र के दौरन लगी थी।

रोहित के चोटिल होने के बारे में पूछे जाने पर जहीर ने कहा, ‘‘ वह निश्चित दौर पर चयन के लिए उपलब्ध और वह आत्मविश्वास से भरे है । यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ रोहित अभ्यास करेंगे जिससे चीजों का बेहतर तरीके से पता चलेगा। हम उनके चयन को लेकर आश्वस्त है।’’ रोहित ने शुक्रवार को वानखेडे स्टेडियम में नेट पर अभ्यास भी किया।

बता दें कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कमान कीरोन पोलार्ड ने संभाली थी। कीरोन पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के खि शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

टॅग्स :रोहित शर्माजहीर खानमुंबई इंडियंसआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या