Ranji Trophy Final: 42वीं बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन, मुंबई ने विदर्भ को 169 रन से कूटा, कप्तान अक्षय वाडकर ने खेली 102 रन की पारी

Ranji Trophy Final 2023-24: मुंबई ने विदर्भ को फाइनल में 169 रन से हराकर अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 42वीं बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 14, 2024 1:50 PM

Open in App
ठळक मुद्देविदर्भ की टीम 368 रन पर आउट हो गई।  वानखेड़े स्टेडियम की सपाट पिच पर मुंबई ने सब कुछ आजमा लिया।

Ranji Trophy Final 2023-24: मुंबई की टीम ने कमाल कर दिया और विदर्भ को 169 रन से हराकर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बने। पहले ही दिन से दबाव में आई विदर्भ को जीत के लिए असंभव सा लक्ष्य मिला था। विदर्भ कप्तान कप्तान अक्षय वाडकर ने 102 रन की पारी काम नही आई। मुंबई ने 538 रन का लक्ष्य दिया। विदर्भ की टीम 368 रन पर आउट हो गई। मुंबई ने पहली पारी में 224 रन और दूसरी पारी में 418 रन बनाए। विदर्भ की टीम पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 368 रन बना सकी। मुनीश खान को प्लेयर ऑफ द मैच और तनुष कोटियान को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। 

जीत के लिये 538 रन के लगभग असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ के बल्लेबाजों ने जुझारूपन दिखाया और मुंबई का इंतजार लंबा कराया। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे ने एक समय मुंबई को परेशानी में डाल दिया था। करियर का आखिरी मैच खेल रहे धवल कुलकर्णी ने उमेश यादव को आउट करके विदर्भ की पारी का अंत किया। वाडकर ने 199 गेंद में 102 और करुण नायर ने 74 रन बनाये लेकिन मुंबई का दबदबा खत्म नहीं कर सके। मुंबई के लिये तनुष कोटियान ने 95 रन देकर चार विकेट लिए।

मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से उबरकर गुरुवार को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन मैदान पर उतरे। वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ फाइनल के तीसरे दिन 95 रनों की पारी खेलकर मैच पर मुंबई को दबदबा बनाने में योगदान देने वाले अय्यर बुधवार को चौथे दिन के खेल के दौरान पूरे समय मैदान मौजूद नहीं थे।

मुंबई टीम के एक सूत्र ने चौथे दिन खेल के बाद पुष्टि की कि अय्यर पीठ से संबंधित परेशानी से उबर गए हैं और इस रणजी ट्रॉफी सत्र के आखिरी दिन मैदान पर उतरने के लिए उपलब्ध रहे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं होने के बाद भी रणजी ट्रॉफी के मैचों नजरअंदाज करने पर अय्यर और ईशान किशन को बोर्ड के सालाना अनुबंध से बाहर कर दिया है। 

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीमुंबईबीसीसीआईविदर्भ

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या