Punjab Kings Vs Delhi Capitals: 444 डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में ठोक दिए 650 चौके, 227 छक्के

Punjab Kings Vs Delhi Capitals: ऑस्ट्रेलिया मूल के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारत में चल रहे आईपीएल 2024 के संस्करण में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल करियर में 650 चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

By धीरज मिश्रा | Published: March 23, 2024 4:17 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल में डेविड वॉर्नर ने ठोके 650 चौके डेविड-मार्श की जोड़ी ने दिल्ली को दिलाई ठोस शुरुआत पावर प्ले में 50 रनों का आंकड़ा पार करने में दिल्ली कैपिटल्स हुई कामयाब

Punjab Kings Vs Delhi Capitals: ऑस्ट्रेलिया मूल के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारत में चल रहे आईपीएल 2024 के संस्करण में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल करियर में 650 चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। डेविड ने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में पूरा किया। डेविड ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में शानदार 29 रन बनाए। डेविड ने इस दौरान 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए।

मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2024 का आगाज हो चुका है। वीकेंड पर शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया। पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को मौका दिया। इधर, टॉस हारने के बाद मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धाकड़ शुरुआत टीम को दी। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने पंजाब के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ पहले ओवर से ही बिगाड़ना शुरू कर दिया। पहला ओवर लेकर आए सैम करन के पहले ओवर में ही 10 रन दिल्ली कैपिटल्स ने बना लिए।

वहीं दूसरा ओवर लेकर आए पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी कंगारू बल्लेबाजों ने खूब पिटाई की। डेविड ने इस सिंह की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवर में 22 रन बना लिए। तीसरा ओवर पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कगिसो रबाडा को दिया। रबाडा पर भी मार्श-वॉर्नर की जोड़ी ने प्रहार किया। मार्श पंजाब के गेंदबाजों पर टूट रहे थे।

इसी दौरान धवन ने एक बार फिर अर्शदीप पर भरोसा दिखाया और उन्हें गेंद थमाई। चौथा ओवर लेकर आए अर्शदीप ने चौथे ओवर दूसरी गेंद पर खतरनाक दिख रहे मिशेल मार्श को आउट कर पंजाब के पहली सफलता दिलाई। मार्श 12 गेंदों में 2 चौके-2 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, हर्षल पटेल की आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट हो गए।

इस समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 74 रनों पर दो विकेट था। खेल में आगे शे होप 11 ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 103 रन बना लिए थे।

टॅग्स :आईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्सडेविड वॉर्नरमिशेल मार्शऋषभ पंतशिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या