PSL में मुंबई इंडियंस के दस्ताने पहनकर खेले शेरफेन रदरफोर्ड, फिर से कराई पाकिस्तान की फजीहत

शेरफेन रदफोर्ड इससे पहले मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर पीएसएल खेलने पाकिस्तान पहुंच गए थे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 16, 2020 10:25 AM

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर ट्रोल हुए शेरफेन रदरफोर्डमुंबई इंडियंस के दस्ताने पहनकर खेले पीएसएल।इससे पहले मुंबई की जर्सी पहनकर पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर आए थे नजर।

पाकिस्तान सुपर लीग में कराची की ओर से खेलने वाले शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर इस लीग को खेलने पाकिस्तान पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रदरफोर्ड ने ट्रोलर्स को एक और मौका दे दिया।

दरअसल रदरफोर्ड जब कराची किंग्स की ओर से मैच खेलने पहुंचे, तो उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के दस्ताने पहन रखे थे, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर पहुंचे थे पाकिस्तान

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की समाप्ति के बाद शेरफेन रदरफोर्ड पाकिस्तान सुपर लीग खेलने जब पाकिस्तान पहुंचे, तो उन्होंने वहां एयरपोर्ट पर मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी थी, जिस तस्वीर को कराची किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया था।

शेरफेन रदरफोर्ड के करियर पर एक नजर

22 वर्षीय रदरफोर्ड ने अब तक 6 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43 रन बनाने के अलावा 1 विकेट झटका है, जबकि 7 आईपीएल मैचों में ये खिलाड़ी 73 रन और 1 विकेट अपने खाते में कर चुका है।

टॅग्स :पाकिस्तान सुपर लीगपाकिस्तानमुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या