PSL 2023: 279 स्ट्राइक रन रेट के साथ पाक खिलाड़ी ने खेली विस्फोटक पारी, 43 गेंद में उड़ाए 12 चौके और 9 छक्के, 120 रन की धांसू पारी, मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी भी रन कूटे

PSL 2023: मुल्तान सुल्तांस ने 28वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाए। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2023 में उच्चतम स्कोर है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 11, 2023 9:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 29 गेंद में 55 रन बनाए।टिम डेविड ने हाथ खोले और 25 गेंद में 43 नाबाद बनाए, जिसमें 4 छक्के शामिल हैं।केरोन पोलॉर्ड भी कहां पीछे रहने वाले थे, 14 गेंद में 23 रन बनाए।

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2023 में उस्मान खान ने विस्फोटक पारी खेली। खान ने 279.07 स्ट्राइक रन रेट से रन ठोक डाले। 43 गेंद में 120 रन की धांसू पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। मुल्तान सुल्तांस ने 28वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाए। 

मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 29 गेंद में 55 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाले और ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी टिम डेविड ने हाथ खोले और 25 गेंद में 43 नाबाद बनाए, जिसमें 4 छक्के शामिल हैं। केरोन पोलॉर्ड भी कहां पीछे रहने वाले थे, 14 गेंद में 23 रन बनाए। कई गेंदबाज गेंद डालना भूल गए। 

टॅग्स :PSLकीरोन पोलार्डKieron Pollardऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमAustralia Cricket Team
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या