बैन के बाद पृथ्वी शॉ ने की धमाकेदार वापसी, सिर्फ इतनी गेंदों में बना दिया अर्धशतक

झारखंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 और में 170 रनों का स्कोर खड़ा किया और मुंबई को 171 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे मुंबई ने 5 गेंद रहते हासिल कर लिया।

By सुमित राय | Published: November 25, 2019 11:01 AM2019-11-25T11:01:02+5:302019-11-25T11:01:02+5:30

prithvi shaw scored 64 runs against jharkhand in syed mushtak ali t20 tournaman | बैन के बाद पृथ्वी शॉ ने की धमाकेदार वापसी, सिर्फ इतनी गेंदों में बना दिया अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों में 4 चौके 5 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली।

googleNewsNext
Highlightsझारखंड ने पहले बैटिंग करते हुए 170 का स्कोर बनाया, लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाए।मुंबई की टीम ने 5 गेंद शेष रहते 171 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।मुंबई की ओर से पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों में 4 चौके 5 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली।

मुंबई ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की धमाकेदार पारी की बदौलत सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में झारखंड को  पांच विकेट से हरा दिया। बैन के बाद वापसी करते हुए युवा खिलाड़ी पृथ्वी शाॉ ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पृथ्वी शॉ ने 39 गेंदों में 4 चौके 5 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली।

इस मैच में झारखंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 और में 170 रनों का स्कोर खड़ा किया और मुंबई को 171 रनों का लक्ष्य दिया। झारखंड की ओर से कुमार देवब्रत ने तेज पारी खेली और 30 गेंदों में8 चौके और 2 छक्के लगाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम को पृथ्वी शॉ (64) औ आदित्य तरे (21) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इस स्कोर पर आदित्य तरे 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इसके बाद 93 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ भी आउट हो गए।

इसके बाद शिवम दुबे ने लगातार तीन छक्के लगाकर टीम को जीत की उम्मीद दिलाई। उन्होंने 10 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली। शिवम के आउट होने के बद सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला।

Open in app