भारतीय टीम से बाहर होते ही फॉर्म में लौटे पृथ्वी शॉ, 7 मैचों में जड़ दिए 725 से अधिक रन, तोड़ा मयंक अग्रवाल का बड़ा रिकॉर्ड

Karnataka vs Mumbai, Semi Final 2: पृथ्वी शॉ ने कर्नाटक के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि मयंक अग्रवाल का घरेलू टूर्नामेंट में बनाया गया रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

By अमित कुमार | Published: March 11, 2021 1:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देएक सीज़न में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब पृथ्वी शॉ के नाम हो गया है।इससे पहले मयंक अग्रवाल ने साल 2017-18 के विजय हजारे ट्रॉफी में 723 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ की इस दमदार पारी के कारण मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ अच्छा स्कोर बनाया।

KAR vs MUM, Semi Final 2, Vijay Hazare Trophy 2020-21: खराब फॉर्म के कारण भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने वाले पृथ्वी शॉ का बल्ला इन दिनों खूब चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पृथ्वी शॉ बल्ले से रन बनाने में बिल्कुल असफल रहे थे। इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई थी। 

पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल पर भारतीय सिलेक्टर्स ने भरोसा जताया। लेकिन अपनी बल्लेबाजी से युवा सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ एक बार फिर टीम इंडिया के लिए दरवाजा खटखटा रहे हैं। विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने महज 122 गेंदों में 165 रनों की पारी खेली। पृथ्वी की पारी की बदौलत मुंबई एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। 

इससे पहले पृथ्वी शॉ के 123 गेंद में नाबाद 185 रन की मदद से मुंबई ने सौराष्ट्र को नौ विकेट से हराकर मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने समर्थ व्यास के नाबाद 90 रन की मदद से पांच विकेट पर 284 रन बनाये लेकिन मुंबई ने लक्ष्य 41.5 ओवर में हासिल कर लिया। सौराष्ट्र के अलावा दिल्ली के खिलाफ 105 और पुडुचेरी के खिलाफ 227 रन की नाबाद पारियां खेली थी। 

टॅग्स :पृथ्वी शॉमयंक अग्रवालविजय हजारे ट्रॉफी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या