रोहन बोपन्ना-डेनिस शापोवालोव की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से बाहर

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में 80 मिनट तक मशक्कत करने के बाद रूसी जोड़ी से 5-7, 7-6, 8-10 से हार मिली।

By भाषा | Published: November 2, 2019 12:38 PM2019-11-02T12:38:48+5:302019-11-02T12:38:48+5:30

Paris Masters: Rohan Bopanna-Denis Shapovalov pair crashes out in quarters | रोहन बोपन्ना-डेनिस शापोवालोव की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से बाहर

रोहन बोपन्ना-डेनिस शापोवालोव की जोड़ी पेरिस मास्टर्स से बाहर

googleNewsNext

भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना अपने कनाडाई जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के साथ यहां पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में कारेन खाचानोव और आंद्रे रूबलोव की रूसी जोड़ी से हारकर बाहर हो गये।

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में 80 मिनट तक मशक्कत करने के बाद रूसी जोड़ी से 5-7, 7-6, 8-10 से हार मिली। भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने 10 ऐस जमाये लेकिन तीन डबल फाल्ट भी कर बैठे। अब रूसी जोड़ी का सामना सेमीफाइनल में फिलिप पोलासेक और इवान डोडिग की क्रोएशियाई जोड़ी से होगा।

Open in app