शाहरुख खान की KKR ने कर दी बड़ी गलती, जिस खिलाड़ी को दिखाया टीम से बाहर का रास्ता उसने मुंबई को लगातार दो बार फाइनल जिताया

कोलकाता को दो खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार को रीटेन ना करना इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी गलती थी।

By अमित कुमार | Published: November 12, 2020 1:33 PM

Open in App
ठळक मुद्दे सूर्यकुमार का प्रदर्शन देख उनके पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने एक बड़े राज से पर्दा हटाया है। गंभीर ने कहा कि वो सूर्यकुमार को केकेआर के भावी कप्तान के तौर पर देख रहे थे।

मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव कभी केकेआर की टीम का हिस्सा थे। केकेआर की ओर से वो नंबर छह और सात पर कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं। सूर्य कुमार यादव को केकेआर ने साल 2018 में रिलीज कर दिया था। इतना ही नहीं केकेआर ने इस खिलाड़ी आरटीएम के जरिए लेना भी जरूरी नहीं समझा। सूर्य कुमार यादव को इसके बाद मुंबई ने अपने साथ जोड़ने का काम किया। 

सूर्यकुमार का प्रदर्शन देख उनके पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने एक बड़े राज से पर्दा हटाया है। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा कि वो सूर्यकुमार को केकेआर के भावी कप्तान के तौर पर देख रहे थे। ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ खास बातचीत में गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव का केकेआर छोड़कर जाना इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा नुकसान है।

गंभीर ने केकेआर के फैसले पर हैरानगी जताते हुए कहा कि वो खिलाड़ी जो युवा है और चार सालों तक उनके लिए खेला। लेकिन वो अपने नंबर पर उस वक्त बल्लेबाजी नहीं कर पाया क्योंकि हमारे पास मनीष पांडे थे जो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे। सूर्यकुमार नंबर 6 और 7 पर खेलते थे। मैंने उन्हें उपकप्तान बनाया ताकि वो आगे जाकर कप्तानी संभालें। उनके अंदर नेतृत्व क्षमता थी। वो टीम के लिए खेलते हैं। उन्हें अपने नंबर का मोह नहीं था। 

गंभीर ने आगे कहा कि मैं सूर्य में लीडरशिप क्वालिटी देख सकता था। बेहद निस्वार्थी इंसान, आप उसे 6 या 8 पर खिलाएं, वो किसी भी नंबर पर खेल सकता था। ऐसा कोई चरण कभी नहीं होगा जब वो तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहेगा। और आप इस तरह का खिलाड़ी चाहते हैं।

टॅग्स :गौतम गंभीरकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई इंडियंसIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या