India vs New Zealand 3rd ODI: 37 साल बाद सपना पूरा?, 2-1 से सीरीज जीत न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास?, मार्च 2019 के बाद घरेलू मैदान पर टीम इंडिया की हार

India vs New Zealand Live Score, 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) के लगातार दूसरे शतक और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के तूफानी सैकड़े से अंतिम एकदिवसीय मैच में आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2026 22:07 IST2026-01-18T21:26:57+5:302026-01-18T22:07:03+5:30

New Zealand won 41 runs Dream fulfilled after 37 years New Zealand created history 2-1 series win Team India's first home defeat since March 2019 | India vs New Zealand 3rd ODI: 37 साल बाद सपना पूरा?, 2-1 से सीरीज जीत न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास?, मार्च 2019 के बाद घरेलू मैदान पर टीम इंडिया की हार

file photo

googleNewsNext
Highlightsइस इंतजार को खत्म कर शानदार कारनामा किया और टी20 सीरीज में चेतावनी दे दी।गौतम गंभीर के नेतृत्व में घरेलू मैदान पर टीम को एक और सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच हारे हैं।

इंदौरः तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर इतिहास रच दिया। मार्च 2019 के बाद से भारत ने अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीती थी। इंदौर में रिकॉर्ड टूट गया और कीवी टीम ने टेस्ट के बाद वनडे में भारत को हराकर कारनामा किया।

न्यूजीलैंड की टीम ने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा किया है, लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती है। इस इंतजार को खत्म कर शानदार कारनामा किया और टी20 सीरीज में चेतावनी दे दी। डेरिल मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज दिया गया। विराट कोहली के 9वें शतक में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे मैच में 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 0-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारत में अपना पहला वनडे सीरीज खिताब जीता। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में रिकॉर्ड 54वां वनडे शतक लगाया। यह सुपरस्टार वडोदरा में साीरीज के पहले वनडे में 93 रन पर आउट हो गया था।

इस उपलब्धि से चूक गया था। उन्होंने 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैकरी फोक्स की गेंद पर एक रन लेकर 91 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिसमें आठ चौके और दो छक्के जड़े थे। न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद कोहली एक छोर पर डटे रहे और शतक पूरा किया।

1989 के बाद आठ प्रयासों में न्यूजीलैंड ने भारत में पहली वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीती है। सात वनडे मैच जीतने के बाद इंदौर में भारत की यह पहली हार है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 में से 6 वनडे मैच जीते हैं। लगातार 13 मैच जीतने के बाद अक्टूबर 2022 के बाद यह पहली बार है कि भारत ने टॉस जीतकर घरेलू वनडे मैच हारा है।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में घरेलू मैदान पर टीम को एक और सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए हैं। गंभीर के कोच रहते हुए भारत ने घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच हारे हैं और पहली बार श्रीलंका में वनडे सीरीज गंवाई थी। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की हार ने गेंदबाजों की कलई खोल दी और स्पिनर फेल हुए।

भारत के तेज गेंदबाजों के शुरुआती झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) के लगातार दूसरे शतक और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के तूफानी सैकड़े से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

मिचेल और फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 188 गेंद में 219 रन की साझेदारी करके पारी की पूरी तस्वीर बदल दी। मिचेल (131 गेंद, 15 चौके, तीन छक्के) ने संयम और नियंत्रण के साथ पारी को संभाला जबकि फिलिप्स (88 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) ने आक्रामक अंदाज में रन गति बढ़ाई जिससे सतर्क शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी का रुख ही बदल गया।

भारत एक समय पूरी तरह हावी था और उसने मेहमान टीम के 58 रन पर तीन विकेट झटक लिए थे। लेकिन मिचेल और फिलिप्स ने संभलकर खेलते हुए पारी को संभाला। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले दो ओवर में पांच रन पर पहले दो विकेट गंवा दिए थे जिसमें से हेनरी निकोल्स खाता भी नहीं खोल सके।

प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में खूबसूरत गेंद पर निकोल्स (0) को बोल्ड किया। अर्शदीप (63 रन देकर तीन विकेट) ने ऑफ स्टंप के करीब से गेंद डाली जिससे असमंजस में पड़े निकोल्स ने देर से बल्ला हटाया और गेंद अंदरूनी किनारा लेकर लेग स्टंप से जा टकराई।

अर्शदीप और उनके साथी तेज गेंदबाज हर्षित राणा (84 रन देकर तीन विकेट) ने सटीक लेंथ पर गेंद डालते हुए शुरुआती ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोके रखा। हर्षित ने फिर डेवोन कॉनवे (05) को लगातार तीसरी बार आउट किया। उनकी बैक ऑफ लेंथ गेंद पर कॉनवे बल्ला छूआकर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा को कैच दे बैठे।

इससे 10 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम महज 47 रन ही बना सकी। विल यंग (30) ने 13वें ओवर में हर्षित की गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से छक्का लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की, लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे। यंग ने कट शॉट खेला और बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े रविंद्र जडेजा को आसान कैच दे दिया।

इस तरह हर्षित ने यंग और मिचेल के बीच 53 रन की साझेदारी तोड़ी। मिचेल ने बाएं हाथ के कलाई स्पिनर कुलदीप यादव पर शानदार छक्का जड़कर न्यूजीलैंड की वापसी की नींव रखी। कुलदीप ने फिर अपनी लेंथ में बदलाव कर रन गति पर लगाम लगाई। मिचेल ने इस गेंदबाज पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 34वें ओवर के बाद गेंद नरम होने से शॉट खेलना मुश्किल हो गया।

लेकिन होलकर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री पर बल्लेबाजों ने जोखिम लेना जारी रखा। मिचेल ने नीतिश कुमार रेड्डी पर सपाट छक्का जड़कर तेज खेलना जारी रखा जबकि फिलिप्स ने भी आक्रामक खेलने की कोशिश की। इस दौरान वह आउट होने से बच गए, जब हर्षित कैच लेने के लिए करीब नहीं पहुंच सके।

फिलिप्स ने मोहम्मद सिराज (43 रन देकर एक विकेट) को पुल शॉट पर चौका लगाया और अर्शदीप को सीधा छक्का जड़ दिया। मिचेल ने जडेजा की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया जो इस श्रृंखला में उनका लगातार दूसरा शतक था। फिलिप्स ने भी जडेजा पर छक्का जड़ा और इसी 40वें ओवर में मिचेल ने चौका लगाया जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 237 रन हो गया। भारत ने अंतिम ओवरों में वापसी करते हुए लगातार विकेट झटके। सिराज ने मिचेल की पारी का अंत किया किया।

जबकि अर्शदीप ने फिलिप्स और जैक फोक्स (10) को पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मिचेल हे को पगबाधा आउट किया जिससे न्यूजीलैंड के चार विकेट जल्दी गिर गए। अंत में माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 28 रन, एक चौका, तीन छक्के) की तेज पारी की बदौलत न्यूजीलैंड 330 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।

Open in app