मुंबईः इटली ने जस्टिन मोस्का (नाबाद 60 रन) और एंथोनी मोस्का (नाबाद 62 रन) के बीच पहले विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी से बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में नेपाल को 44 गेंद रहते 10 विकेट से रौंद दिया। इटली ने इससे पहले स्पिनरों की अनुशासित गेंदबाजी नेपाल की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 123 रन पर समेट दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इटली की यह पहली 10 विकेट से जीत है और नेपाल की यह दूसरी 10 विकेट से हार है (2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद)। मोस्का भाई ने 76 गेंद में 124 रन बनाए और 8 चौके और 9 छक्के मारे।
टी20 विश्व कप में 100 से अधिक रनों की सलामी साझेदारी-
131* -अकीब इलियास और जतिंदर सिंह (ओमान) बनाम ओमान, 2021
126 - माइकल जोन्स और जॉर्ज मुन्सी (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इटली, 2026
124* - जस्टिन मोस्का और एंथोनी मोस्का (इटली) बनाम नेपाल, 2026*।
टी20 विश्व कप में 10 विकेट से जीत-
ओमान बनाम नेपाल, अल अमेरत, 2021
इटली बनाम नेपाल, वानखेड़े, 2026*।
टी20 विश्व कप में 120 से अधिक रनों के सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंदें शेष रहना तीसरा सबसे अधिक है। इससे पहले वेस्ट इंडीज ने अमेरिका के खिलाफ 55 गेंदें शेष रखी थीं (टारगेट: 129, ब्रिजटाउन, 2024) और इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदें शेष रखी थीं (टारगेट: 126, दुबई, 2021)।
जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का की 124* रनों की साझेदारी टी20 विश्व कप में भाई के बीच सबसे बड़ी साझेदारी है। इसने 2014 के संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कामरान अकमल और उमर अकमल की 96 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।