IND vs ENG: नाबाद 96 रन बना नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रह गए वॉशिंगटन सुंदर, 365 पर ऑल आउट हुई भारतीय टीम

India vs England, 4th Test: वॉशिंगटन सुंदर को जब भी भारत के लिए टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला है, उन्होंने टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित की है।

By अमित कुमार | Published: March 06, 2021 11:12 AM

Open in App
ठळक मुद्देवॉशिंगटन सुंदर ने समझदारी के साथ अपनी पारी को खेला है।ऋषभ पंत के आउट होने के बाद अक्षऱ पटेल संग मिलकर सुंदर ने भारत को बड़ी लीड दिला दी।इंग्लैंड के लिए अब इस मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

IND vs ENG, 4th Test, England tour of India, 2021: अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन सुंदर ने अपना पहला शतक बनाने से चूक गए। वॉशिंगटन सुंदर ने जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स और जैक लीच जैसे गेंदबाजों का सामना डटकर किया। सुंदर अपने टेस्ट करियर के पहले शतक के नजदीक थे, लेकिन वह 96 पर नाबाद रह गए। दूसरी छोर पर लगातार विकेट गिरने के कारण भारत 365 पर आळ आउट हो गया। इंग्लैंड को भारत ने 160 रन की लीड दे दी है। सुंदर की इस पारी के बाद भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर जरूर चर्चा होगी।

वॉशिंगटन सुंदर जब मैदान पर आए तो भारतीय टीम मुश्किल में थी। 144 के स्कोर पर ही भारत ने अपने 6 विकेट गंवा दिया था। ऐसा लग रहा था कि भारत इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 205 रनों तक शायद न पहुंच पाए। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने पहले ऋषभ पंत के संग 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। इसके बाद सुंदर को अक्षर पटेल का साथ मिला और टीम इंडिया इंग्लैंड पर बढ़त लेने में सफल रही। 

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 294 रन बनाये थे। पंत और सुंदर की भागीदारी से पहले भारत एक समय इंग्लैंड के पहली पारी के 205 रन के स्कोर तक पहुंचने के लिये भी संघर्ष कर रहा था लेकिन अब मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की स्पिनरों की मददगार पिच पर भारत 150 से अधिक रन की बढ़त लेकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। 

पंत और सुंदर ने यह साझेदारी तब निभायी जबकि भारत के अपने चोटी के तीन बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा (17), कप्तान विराट कोहली (शून्य) और अजिंक्य रहाणे (27) के विकेट सुबह के सत्र में गंवा दिये थे जबकि रोहित शर्मा (49) अर्धशतक से चूक गये थे। पहले दो सत्र इंग्लैंड के नाम रहे लेकिन पंत और सुंदर ने तीसरा सत्र ही नहीं दूसरा दिन भी भारत के नाम कर दिया। तीसरे सत्र में भारत ने 141 रन जोड़े और केवल एक विकेट गंवाया। पंत ने अपनी पारी में 118 गेंदों का सामना किया तथा 13 चौके और दो छक्के लगाये।

टॅग्स :वॉशिंगटन सुंदरअक्सर पटेलऋषभ पंतरोहित शर्माभारत vs इंग्लैंड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या