GGt vs MIW: 10 चौके, 5 छक्के, 48 गेंद में नाबाद 95 रन, हरमनप्रीत की तूफानी पारी में बही गुजरात जायट्स

GGt vs MIW: गुजराज जायंट्स द्वार मिले 191 रनों के बड़े लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने खेल की आखिरी गेंद शेष रहते अपने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

By रुस्तम राणा | Published: March 9, 2024 11:01 PM2024-03-09T23:01:39+5:302024-03-09T23:25:29+5:30

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants, WPL 2024 Mumbai Indians Women won by 7 wkts | GGt vs MIW: 10 चौके, 5 छक्के, 48 गेंद में नाबाद 95 रन, हरमनप्रीत की तूफानी पारी में बही गुजरात जायट्स

GGt vs MIW: 10 चौके, 5 छक्के, 48 गेंद में नाबाद 95 रन, हरमनप्रीत की तूफानी पारी में बही गुजरात जायट्स

googleNewsNext
Highlightsगुजराज जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया थाजवाब में एमआईडब्ल्यू ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कियामुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी खेली

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants, WPL 2024: डब्ल्यूपीएल सीजन - 2 के 16वें मैच में गुजरात जायंट्स को मुंबई इंडियंस महिला टीम ने 7 विकेट रौंद दिया। शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में दर्शकों को चौकों छक्कों की बरसात देखने को मिली। गुजराज जायंट्स द्वारा मिले 191 रनों के बड़े लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने खेल की आखिरी गेंद शेष रहते अपने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एमआईडब्ल्यू ने 19.5 ओवर में 191/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मुंबई की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर की विस्फोटक पारी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए।  उनके अलावा सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया 36 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। भाटिया ने हेली मैथ्यूज (18 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। इस जीत में नेट सीवर ब्रंट के दो रन और अमेलिया केर के नाबाद 12 रनों का भी सहयोग रहा। गुजरात जायंट्स की ओर से एश्ले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम को एक-एक सफलता हासिल हुई।

इससे पहले कप्तान बेथ मूनी और डी हेमलता के अर्धशतकों की मदद से गुजरात जाइंट्स ने सात विकेट पर 190 रन बनाये । मूनी ने 35 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं हेमलता ने 40 गेंद में 74 रन बनाये जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। दोनों ने दूसरे विकेटठ के लिये 11 ओवरों में 121 रन की साझेदारी की। गुजरात टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। एमआई की सैका इज़हाक ने सर्वाधिक 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 

Open in app