मुंबई इंडियंस ने मयंक मार्कंडेय को रिलीज कर इस कैरेबियाई खिलाड़ी को टीम में दी जगह

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ करार के तहत स्पिन गेंदबाद मयंक मार्कंडे को रिलीज कर बदले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्टेफाने रदरफोर्ड टीम में शामिल किया है।

By सुमित राय | Published: July 31, 2019 3:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस ने स्पिन गेंदबाद मयंक मार्कंडे को रिलीज कर दिया है।मुंबई इंडियंस ने मयंक को रिलीज कर स्टेफाने रदरफोर्ड टीम में शामिल किया है।मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के तहत ट्रांसफर सम्बंधी करार के तहत यह बदलाव किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ करार के तहत स्पिन गेंदबाद मयंक मार्कंडे को रिलीज कर बदले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्टेफाने रदरफोर्ड टीम में शामिल किया है। दोनों टीमों के बीच ट्रांसफर सम्बंधी करार के तहत यह एक्सचेंज हुआ है।

मयंक मार्कंडे को दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने से दिल्ली को फायदा होगा, क्योंकि 2019 के सीजन में एक क्वालिटी स्पिनर की कमी खली थी। फिरोजशाह कोटला की धीमी विकेट पर मयंक काफी सफल हो सकते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में रदरफोर्ड के आने से बल्लेबाजी मजबूत होगी।

दिल्ली के साथ इस करार के बाद मुंबई इंडिया के मालिक आकाश अंबानीने कहा, 'हम मयंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मयंक एक शानदार प्रतिभा हैं।'

उन्होंने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हम मयंक को युवा अवस्था में ही पहचाने और तैयार करने में सफल रहे। हमारे लिए यह कठिन फैसला है, लेकिन हमें मयंक को रिलीज करना पड़ रहा है और वह हमेशा मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा रहेंगे।'

आकाश ने कहा, 'मुंबई टीम में स्टेफाने रदरफोर्ड को शामिल कर हमें खुशी महसूस हो रही है। स्टेफाने ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है। वह प्रतिभाशाली हैं और हमें यकीन है कि मुंबई में उन्हें अच्छा लगेगा।'

टॅग्स :मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्समयंक मार्कंडे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या